Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Sun-Ketu Conjuction in Virgo 2024 Impact know future predictions

Sun-Ketu Conjuction 2024:सूर्य-केतु की युति का जीवन पर क्या होगा प्रभाव?

  • Sun-Ketu Conjuction in Virgo 2024 Impact : ज्योतिषाचार्य नीरज धनखेर के अनुसार, आज 16 सितंबर को कन्या राशि में सूर्य-केतु की युति होने जा रही है। जिसका शुभ-अशुभ प्रभाव जनमानस पर भी होगा।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, एस्ट्रोलॉजर नीरज धनखेरMon, 16 Sep 2024 05:53 AM
share Share

Sun-Ketu Conjuction in Virgo 2024 : ज्योतिष में सूर्य-केतु की युति को आध्यात्मिक चेतना जगाने के अवसरों से भरपूर माना गया है। द्रिक पंचांग के अनुसार, आज 16 सितंबर दिन सोमवार को सूर्यदेव 07 बजकर 52 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जहां पर मायावी ग्रह केतु पहले से विराजमान हैं। जिससे कन्या राशि में सूर्य और केतु का मिलन होने जा रहा है। सूर्य-केतु का संयोग जीवन में आध्यात्मिकता के साथ कई बदलाव लेकर आएगा। जहां सूर्य पहचान, महत्वकांक्षा और दृढ़ निश्चयी के बारे में जाने जाते हैं। वहीं, केतु वैराग्य और अतीत से मुक्ति होने के बारे में हैं। आइए ज्योतिषाचार्य नीरज धनखेर से जानते हैं सूर्य-केतु के संयोग का जीवन पर क्या होगा प्रभाव?

कन्या राशि में सूर्य-केतु का साथ आना कड़ी मेहनत, स्पष्टता और खुद के बारे में विचार करने पर प्रेरित करता है। जिन चीजों की लाइफ में जरुरत नहीं हैं, उसे जाने दें। भौतिक और आध्यात्मिक रूप से अच्छा बनने का प्रयास करें। इस दौरान ऊर्जाएं करियर, रिलेशनशिप और व्यक्तिगत महत्वकांक्षाओं को बेहतर बनाने के लिए बाध्य करेंगी। सूर्य-केतु साथ मिलकर आध्यात्मिक चेतना जगाएंगे।

करियर पर प्रभाव : सूर्य-केतु के मिलन से करियर और फाइनेंसशियल गोल्स में बदलाव होंगे। करियर की चिंता सताएगी। इससे आप कड़ी मेहनत के लिए उत्साहित होंगे। सूर्यदेव कार्य को बेहतर बनाने के लिए हमारा मोटिवेशन बढ़ाएंगे, लेकिन केतु के प्रभाव से करियर में बदलाव हो सकते हैं। कई बार हम मन में विचार आएगा कि क्या हम सही जॉब कर रहे हैं? सूर्य-केतु की युति अपने मनमुताबिक कार्यों को करने के लिए प्रेरित कर सकती है। अगर आपको अपनी जॉब अच्छी नहीं लग रही है या टॉक्सिक महसूस हो रहा है, तो आप यह ब्रेक लेने का अच्छा समय है। नए अवसरों की तलाश करें। इससे आपको आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

आर्थिक स्थिति पर प्रभाव :आर्थिक मामलों में सूर्य-केतु के संयोग से थोड़ा सतर्क रहने की जरुरत है। धन से जुड़ा कोई भी फैसला लेते समय कई बार विचार करें। अपने आर्थिक स्थिति पर ध्यान दें। धन का प्रबंधन होशियारी से करें। यह निवेश के लिए अच्छा समय नहीं है, केतु के प्रभाव से धन हानि हो सकता है। आज पैसों की अहमियत कम लगने लग सकती है। दिखावे के लिए पैसे खर्च करने के बजाए फैमिली की जरुरतों पर धन खर्च करें।

लव लाइफ पर प्रभाव : सूर्य-केतु की युति से लव लाइफ भी प्रभावित हो सकती है। इस दौरान रिलेशनशिप में भावुक होकर कोई डिसीजन न लें। साथी संग रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रयास करें। लव लाइफ की दिक्कतों को सुलझाएं। पार्टनर के साथ एक अच्छा इमोशनल बॉन्ड बनाएं। इस अवधि में अगर रिलेशनशिप की प्रॉब्लम्स को समझदारी से हैंडल नहीं किया गया ,तो सिचुएशन खराब भी हो सकती है। केतु के प्रभाव से रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं। जो लोग सीरियस रिलेशनशिप में हैं, उन्हें रिश्ते में लगाव की कमी महसूस होगी। ब्रेकअप की संभावना नहीं है। यह आत्म केंद्रित और स्वार्थी होने के बजाए पार्टनर की इच्छाओं पर ध्यान देने का समय है। इससे रिश्तों में आपसी समझ बेहतर होगी। लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा। सिंगल जातकों के लिए शायद यह नए रिश्ते की शुरुआत करने को प्रेरित न करें, लेकिन यह खुद के बारे में जानने का समय हो सकता है। यह समय कैजुएल रिलेशनशिप की ओर जाने के बजाए पार्टनर की जरुरतों को समझने के लिए मोटिवेट करेगा। केतु के प्रभाव से पास्ट रिलेशनशिप की दिक्कते सुलझाने के चांस बढ़ेंगे।

स्वास्थ्य पर प्रभाव : सूर्य-केतु के संयोग के दौरान यह स्वास्थ्य पर ध्यान देने का उत्तम समय है। इस दौरान आप अपने फिजिकल और मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए मोटिवेटेड नजर आएंगे। यह हेल्दी डाइट, एक्सरसाइज समेत नई हेल्दी हैबिट्स को अपनाने का परफेक्ट टाइम है। इससे आप खुद ही बदलाव नोटिस करेंगे। अपनी लाइफस्टाइल चेंज करें। टाइम पर सोएं और सुबह जल्दी उठें। खूब पानी पीएं। इससे आप हेल्दी रहेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें