Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Sun Horoscope Surya gochar in leo rashifal 16 august these 3 zodiac signs shine like Pearl

16 अगस्त से इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ परिणाम, महीने भर रहेगी सूर्यदेव की कृपा

  • Surya Gochar Rashifal 2024: सूर्य एक साल बाद अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के सिंह राशि में जाने तीन राशियों की किस्मत में चार चांद लग सकते हैं। जानें अगस्त में सूर्य का गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी-

Saumya Tiwari हिन्दुस्तान टीमMon, 12 Aug 2024 08:36 AM
share Share

Surya Gochar 2024 Rashifal: ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन से मेष से मीन राशि तक की राशियां प्रभावित होती हैं। 16 अगस्त को सूर्य एक साल बाद अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे। सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों पर महीने भर सूर्यदेव की कृपा रहने वाली है, इतना ही इन राशियों को धन लाभ के नए अवसरों की प्राप्ति होगी।

शुक्र व सूर्य बनाएंगे शुक्रादित्य योग- शुक्र इस समय सिंह राशि में विराजमान हैं। सूर्य के सिंह राशि में जाने से शुक्र व सूर्य की युति शुक्रादित्य योग बनाएगी। जानें किन राशियों को सूर्य गोचर का मिलेगा लाभ-

1. वृषभ राशि- सूर्य गोचर वृषभ राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। धन आगमन के नए स्रोत बनेंगे। व्यापारियों के लिए मुनाफे के योग हैं। इस अवधि में आपको कोई सपना सच हो सकता है। यात्रा के योग हैं। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को पदोन्नति मिल सकती है।

2. सिंह राशि- सूर्य सिंह राशि में ही प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में सूर्य गोचर सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। सूर्य के प्रभाव से आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी में चल रही परेशानियां दूर होंगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। निवेश का अच्छा रिटर्न मिलेगा। पार्टनरशिप में काम करने वालों को अच्छा मुनाफा मिलेगा।

3. वृश्चिक राशि- सूर्य गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए फायदेमंद रहेगा। इस अवधि में आप जिस क्षेत्र में हाथ डालेंगे सफलता हासिल करेंगे। धन कमाने के नए अवसर मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। परिवार में उत्साव सा माहौल रहेगा। अपनों का साथ होगा। जीवन में कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के योग हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें