शनि, सूर्य, बुध कुंभ राशि में, 4 राशियों को होगा फायदा ही फायदा
- Sun Horoscope Mercury Transit Saturn in Aquarius: दृक पंचांग के अनुसार, 11 फरवरी को बुध और 12 फरवरी को सूर्य गोचर से कुंभ राशि में शनि, बुध व सूर्य की युति बनी है। ये युति कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकारी मानी जा रही है।

Sun Horoscope Mercury Transit Saturn: इस समय शनि देव की कुंभ राशि में 3 बड़े ग्रह पैर जमाय बैठे हुए हैं। हाल ही में सूर्य व बुध के गोचर करने से कुंभ राशि में 3 ग्रहों की युति बनी हुई है। शनि देव पहले से इस राशि में विराजमान हैं। ऐसे में 11 फरवरी को बुध और 12 फरवरी को सूर्य गोचर से कुंभ राशि में शनि, बुध व सूर्य की युति बनी है। यह युति कुछ राशियों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जा रही है। आइए जानते हैं कुंभ राशि में शनि, बुध व सूर्य की युति किन राशियों के लिए अच्छा समय लाएगी-
कन्या राशि
कुंभ राशि में शनि, बुध व सूर्य की युति कन्या राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है। इस राशि के लोगों को व्यापार में सफलताएं मिलेंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी साथ ही धन-लाभ के योग भी बन रहे हैं। मानसिक तनाव कम हो जायेगा। परिवार के लोगों के साथ समय बिताएंगे। वहीं, किसी लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए कुंभ राशि में शनि, बुध व सूर्य की युति बेहद ही शुभ नजर आ रही है। इस योग के बनने से धन-लाभ हो सकता है। व्यापार की स्थिति मजबूत बनेगी। जिन लोगों को नौकरी की चाह है, उनके लिए प्रस्ताव भी आ सकते हैं। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए कुंभ राशि में शनि, बुध व सूर्य की युति फलदायी साबित हो सकती है। इस राशि के लोगों के लिए आय के नए स्रोत बन सकते हैं। यह समय आपके लिए भूमि या भवन में निवेश करने के लिए शुभ माना जा रहा है। पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं।
धनु राशि
कुंभ राशि में शनि, बुध व सूर्य की युति इस राशि के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। बिजनेस कर रहे लोगों को प्रॉफिट हो सकता है। धन-लाभ होने के नए अवसर मिलेंगे। करियर के साथ चल रही समस्याएं खत्म होने लगेंगी। सेहत भी पहले से अच्छी रहेगी। व्यापार में बनाई गई योजनाओं में सफलता मिलेगी। कुल मिलाकर यह समय और यह युति आपके लिए शुभ रहने वाली है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।