Hindi Newsधर्म न्यूज़Shukra Gochar 2024: Today Venus transit in Gemini: Know its effect on finance career of all 12 zodiac signs

Venus transit: आज शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: जानें सभी 12 राशियों के वित्त, करियर व लव लाइफ पर प्रभाव

Venus Transit 2024 June: शुक्र का मिथुन राशि में आज प्रवेश होने जा रहा है। शुक्र के मिथुन राशि में आने से सभी 12 राशियां प्रभावित होंगी। जानें सभी राशियों पर प्रभाव-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दु्स्तान टीम, नई दिल्लीWed, 12 June 2024 12:18 PM
share Share
Follow Us on
Venus transit: आज शुक्र का मिथुन राशि में गोचर: जानें सभी 12 राशियों के वित्त, करियर व लव लाइफ पर प्रभाव

Shukra Rashi Parivartan 2024 June: 12 जून 2024 को प्रेम और सौंदर्य का ग्रह शुक्र मिथुन राशि में गोचर कर रहा है। मिथुन एक वायु राशि है और इसका स्वामी बुध है। जब शुक्र मिथुन राशि में प्रवेश करता है, तो यह हमारी बातचीत के इमोशन को बढ़ाता है। इस राशि चक्र घटना का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ सकता है। आइए इस गोचर का सभी राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में- 

मेष राशि-  इस अवधि के दौरान मेलजोल बढ़ाना और नए रिश्ते बनाना जरूरी है। बदलावों के लिए तैयार रहें क्योंकि नए अवसरों का आगमन हो  सकता है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धन की स्थिति अच्छी रहेगी।

वृषभ: शब्दों और विचारों पर ध्यान देने का सही समय है। किसी अजनबी से संपर्क करते समय आश्वस्त और दोस्ताना रहें और नए सोशल संपर्कों की तलाश करें। संपर्कों का दायरा बढ़ाने के लिए सोशल प्रोग्रामों और प्रोफशनल्स मीटिंग्स में भाग लें। भाई-बहन और दोस्तों सहित परिवार के सदस्य इस अवधि के दौरान सहायता और सलाह देने में मदद कर सकते हैं।

मिथुन: यह समय आपको मिलनसार बना सकता है। आपको सरप्राइज मिल सकता है। यह खुद बनने और दुनिया को दिखाने का समय है कि आप कौन हैं और आप क्या करने में सक्षम हैं। नए शौक और जुनून खोजें। जोखिम लेने के लिए तैयार रहें और अपनी सोच में लचीले रहें। सिंगल लोगों की नए लोगों से मुलाकात हो सकती है।

कर्क: अपने लिए कुछ समय निकालें। अपने आप पर भरोसा रखें और अपने दिल की सुनें। लचीले रहें और नए विचारों और दृष्टिकोणों पर विचार करने के लिए तैयार रहें। कर्मचारियों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए और उन्हें सौंपे गए कार्यों में अपना अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए। धन की स्थिति अच्छी रहने वाली है।

सिंह: नए दोस्त बनाने और मौजूदा दोस्ती को बेहतर बनाने का यह अच्छा समय है। दूसरों के साथ काम करने और खुद को और अपने विचारों को दुनिया के सामने पेश करने से न डरें। कर्मचारियों को सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाने चाहिए क्योंकि इससे सीखने के नए अनुभवों के द्वार खुल सकते हैं। सिंगल जातक किसी भी रिश्ते में जाने से पहले समय लें। इस अवधि में धन का आगमन बढ़  सकता है।

कन्या: अब समय आ गया है कि आप अपने करियर और बाहरी दिखावे पर ज्यादा न ध्यान दें। यह लोगों को यह दिखाने का अच्छा समय है कि आप क्या करने में सक्षम हैं और आप किसमें अच्छे हैं। अपने काम पर गर्व करें और आप जो कुछ भी कर रहे हैं उसमें अपना अच्छा करने का प्रयास करें। इस अवधि में आपके लिए करियर के नए द्वार खुल सकते हैं। 

तुला: मिथुन राशि में शुक्र के आने से आपके लिए अवसरों को खोलने और कुछ नया आजमाने का समय है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतक हो सकती है। नए अनुभवों से डरे मत। कर्मचारियों को एक्टिव रहना चाहिए और अपने क्षेत्र के बारे में जितना संभव हो उतना सीखना चाहिए। कपल को अपने रिश्तों में समय लगाना चाहिए और यह ध्यान करना चाहिए कि वे अपने पार्टनर को दिखाएं कि वे उनकी कितनी परवाह करते हैं।

वृश्चिक: अपनी फीलिंग्स को समझने के लिए इससे अच्छा समय नहीं हो सकता है। इस अवधि में वह करें जो आपको पसंद हैं और बदलाव के लिए तैयार रहें। सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने पर काम करें क्योंकि इससे नए अवसरों के द्वार खुल सकते हैं। परिवार के साथ रिश्ते की डोर मजबूत होगी। अपने परिवार और दोस्तों के साथ ज्यादा टाइम बिताएं और अपनी फीलिंग्स को शेयर करने से न डरें।

धनु: लोगों के मतभेदों को स्वीकार करना सीखें और जितना संभव हो उतना लचीला बनें। पार्टनरशिप और सहयोग के लिए भी यह समय अच्छा है। सिंगल लोगों के लिए, सबसे अच्छी प्लानिंग बाहर जाकर मिलना-जुलना औ नई चीजों को आजमाना है। आपको अपने करियर के हर पहलू में आगे बढ़ने में मदद मिल सकती है।

मकर: कर्मचारियों को अपनी कामकाजी परिस्थितियों और अपने साथी कर्मचारियों के साथ अपने संबंध को बदलने का प्रयास करना चाहिए। यह किसी भी प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए सबसे अच्छा समय है। शुक्र के प्रभाव से आपके पास धन का आगमन हो सकता है। सिंगल जातकों को नया कनेक्शन मिल सकता है।

कुंभ: यह क्रिएटिविटी का समय है। नए विचारों के साथ आने से न डरें और खुद को नई चीजें आजमाने दें। करियर में आगे बढ़ने के लिए जोखिम उठाया जा सकता है। क्रिएटिव एक्टिविटीज में भाग लेना न केवल मजेदार होगा बल्कि किसी के पर्सनव विकास को बढ़ाने का भी जरिया बन सकता है।

मीन: घर और परिवार के मामलों पर ध्यान केंद्रित करने का यह अच्छा समय है। अपने रहने की जगह को ज्यादा आरामदायक और रहने के लिए सुखद बनाएं। परिवार के सदस्यों के साथ ज्याजा से ज्यादा समय बिताएं। आर्थिक स्थिति पहले की तरह सामान्य रह सकती है। हालांकि आपको करियर में लाभ मिल सकता है।
 

अगला लेखऐप पर पढ़ें