सूर्य, गुरु, बुध मिथुन राशि में, आज से इन 3 राशियों का अच्छा टाइम शुरू
Mercury Transit Sun Rashifal Guru Horoscope : आज सूर्य के गोचर करते ही मिथुन राशि में बुध, गुरु और सूर्य की युति बन चुकी है। ये युति बनने से कुछ राशियों को जबरदस्त प्रॉफिट हो सकता है।

Mercury Transit Sun Rashifal Guru Horoscope, सूर्य, गुरु, बुध मिथुन राशि में: ग्रहों के राजा सूर्य ने आज राशि परिवर्तन कर मिथुन राशि में प्रवेश किया। दृक पंचांग के अनुसार, आज 15 जून को सुबह के लगभग 06 बजकर 52 मिनट पर सूर्य ने मिथुन गोचर किया। मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह माने जाते हैं। मिथुन राशि में पहले से ही गुरु और बुध ग्रह विराजमान हैं। आज सूर्य के गोचर करते ही मिथुन राशि में बुध, गुरु और सूर्य की युति बन चुकी है। ये युति 22 जून तक रहने वाली है। मिथुन राशि में सूर्य, गुरु, बुध की युति बनने से कुछ राशियों को अच्छा प्रॉफिट हो सकता है।
आज से इन 3 राशियों का अच्छा टाइम शुरू
सिंह राशि: मिथुन राशि में सूर्य, गुरु, बुध की युति बनना सिंह राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। रुके हुए काम चल पड़ेंगे। समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। इस दौरान आप कॉन्फिडेंस से भरपूर रहेंगे और जी जान लगाकर काम करेंगे। नए अवसरों को हाथ से न जाने दें क्योंकि वे वेतन वृद्धि का कारण भी बन सकते हैं। हेल्दी रहे और भरपूर मात्रा में पानी पीते रहें।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए इस राशि में सूर्य, गुरु, बुध की युति लाभदायक साबित हो सकती है। इस दौरान आप भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। घर की कलह-क्लेश दूर होगी। मां की सेहत अच्छी रहेगी। वहीं, जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा।
धनु राशि: धनु राशि के जातकों के लिए मिथुन राशि में सूर्य, गुरु, बुध की युति बनने से इस राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। आपको सफलता पाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी सूर्य देव की शुभ दृष्टि से आपको मान सम्मान का लाभ मिलेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। कारोबार की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।