Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Numerology Weekly Horoscope 15-21 April 2024 Know your future by date of birth ank jyotish

7 दिनों तक इन मूलांक वालों को होगा जबरदस्त लाभ,रुके हुए कार्य होंगे सफल, मिलेगी गुड न्यूज

ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 15 April 2024 01:57 AM
share Share

Weekly Numerology Horoscope 15-21 April 2024: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होगा।  आइए जानते हैं कैसा रहेगा यह सप्ताह-

मूलांक 1 : इस सप्ताह मूलांक 1 वालों के लंबे समय से रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। पुराने निवेशों से धन लाभ होगा। आय के नए साधन बनेंगे। लेकिन इन दिनों में भावुक होकर कोई निर्णय न लें, वरना नुकसान हो सकता है। साथी से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पार्टनर को ऐसी कोई बात न कहें, जिससे उनके दिल को ठेस पहुंचे। सप्ताह के अंत तक जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। जीवन की सभी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

मूलांक 2 : मूलांक 2 वालों को करियर में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। ऑफिस में नए प्रोजेक्टल की जिम्मेदारी मिलेगी। सभी कार्यों के बिना किसी विघ्न-बाधा के आसानी से कंपलीट कर सकेंगे। लव लाइफ में थोड़े उतार-चढ़ाव आएंगे। रिश्तों में तनान बना रहेगा। इस सप्ताह साथ मिलकर रिलेशनशिप की दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। रिश्ते में इगो के चलते मुश्किलें न बढ़ने दें। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहें।

मूलांक 3 : यह सप्ताह करियर में तरक्की के कई अवसर दिलाएगा। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ऑफिस में महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी मिलेगी। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। निवेश से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। रिलेशनशिप इश्यूज को दूर करने की कोशिश करें। इस वीक प्रोफेशनल लाइफ में आपको कई बड़े फैसले लेने होंगे, जो फ्यूचर के लिए लाभकारी साबित होंगे। 

मूलांक 4 :  इस वीक आर्थिक मामलों में मूलांक 4 वालों का भाग्य साथ देगा। धन का आवक बढ़ेगा। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। लेकिन किसी करीबी दोस्त से आपको धोखा मिल सकता है। रिश्तों में भावनाओं का उतार-चढ़ाव संभव है। पार्टनरशिप के बिजनेस में धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत होगा।

मूलांक 5 : इस सप्ताह मूलांक 5 वालों की लव लाइफ बेहतर होगी। रिश्तों में प्यार और विश्वास बढ़ेगा। मैरिड लाइफ में खुशनुमा माहौल रहेगा। धन के मामले में लकी रहेंगे। आय के नए साधन बनेंगे। पुराने निवेशों से धन लाभ होगा। आने वाले दिनों में नए परिवर्तनों के लिए तैयार हो जाएं। इस वीक रिश्तों में सुधार आएगा। भाई-बहन के साथ रिश्ते अच्छे होंगे। घर में मांगलिक कार्यों के आयोजन के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है।

मूलांक 6 : मूलांक 6 वालों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ रहने वाला है। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत होगा। कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। इस वीक निवेश के नए अवसरों पर नजर रखें। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से जीवन के सभी कष्ट दूर होंगी। कुछ जातकों की नौकरी की तलाश पूरी होगी। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। 

मूलांक 7 :  आने वाले दिनों में मूलांक 7 वाले आर्थिक मामलों में बहुत भाग्यशाली रहेंगे। निवेश के कई अवसर मिलेंगे। पुराने निवेशों से भी धन लाभ होगा। रोमांटिक लाइफ बढ़िया रहेगी। ऑफिस में कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी। लंबे समय से बकाया हुआ धन वापस मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। वैवाहिक जीवन की दिक्कतें दूर होंगी। जीवन के हर क्षेत्र में बड़ी कामयाबी मिलेगी। 

मूलांक 8 : इस सप्ताह मूलांक 8 वालों को प्रोफेशनल लाइफ में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। ये वीक नए कार्यों की शुरुआत के लिए बेहद शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक मामलों में लकी रहेंगे। धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। रिलेशनशिप में इगो के चलते डिस्टर्बेंस बढ़ सकती है। अपने इमोशनल हेल्थ पर ध्यान दें। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। इस वीक आपको पारिवारिक जीवन में कई महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ सकते हैं।

मूलांक 9 : आर्थिक मामलों में यह सप्ताह बेहद लाभकारी साबित होगा। धन का आवक बढ़ेगा। लेकिन मन में बेचैनी महसूस हो सकती है। प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियां बढ़ेंगी।  कार्यों में देरी आएंगी। लव लाइफ में सबकुछ सामान्य रहेगा। सप्ताह के अंत तक परिस्थितियां धीरे-धीरे सामान्य होगी। मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे।

अगला लेखऐप पर पढ़ें