Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Rashifal Shani Margi Rashi Parivartan Saturn Transit effects on zodiac signs

4 माह बाद होगा Shani का बड़ा परिवर्तन, बदल जाएगा इन 3 राशियों का भाग्य, सुख- समृद्धि में होगी वृद्धि

Shani शनि की चाल बदलने से शुभ संयोग बन रहा है। इस संयोग के बनने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। इस समय शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 9 Jan 2024 12:43 AM
share Share

Shani Dev  : शनि देव 30 जून, 2024 को चाल बदलेंगे और मार्गी से वक्री हो जाएंगे। हालांकि शनि कुंभ राशि में ही रहकर वक्री हो रहे हैं। शनि की चाल बदलने से शुभ संयोग बन रहा है। इस संयोग के बनने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय होना तय है। ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। इस समय शनिदेव कुंभ राशि में विराजमान हैं और मार्गी यानी सीधी चाल चल रहे हैं। एक तरफ जहां शनि के अशुभ प्रभावों से हर कोई भयभीत रहता है, वहीं शनि के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। आइए जानते हैं, साल 2024 में शनि की चाल बदलने से किन राशियों को होगा लाभ-

मेष राशि- 

  • आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
  • वाद- विवाद से दूर रहने का समय है।
  • सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
  • पारिवारिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं।
  • स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
  • जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा।

3 माह बाद गुरु बदलेंगे अपनी चाल, बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

मिथुन राशि- 

  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं है।
  • शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
  • धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
  • धन का खर्च सोच- समझकर ही करें।
  • जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
  • सिंह राशि वालों को करियर में लाभ होगा।

कन्या राशि- 

  • अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे। 
  • मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।
  • स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।
  • वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

अगला लेखऐप पर पढ़ें