Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope rashifal 26 March 2024 daily bhavishyafal lucky and unlucky zodiac signs today

Horoscope : 26 मार्च को इन राशियों का भाग्य चमकाएंगे हनुमानजी,बनेंगे बिगड़े काम, आय में होगी वृद्धि

Horoscope Rashifal 26 March 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 25 March 2024 06:19 PM
share Share

Horoscope Rashifal 26 March 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 26 मार्च 2024 को मंगलवार है। मंगलवार के दिन हनुमानजी की पूजा-आराधना का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन हनुमानजी के पूजन से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और तरक्की की राह की बाधाएं दूर होती हैं। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 26 मार्च का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहना वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 26 मार्च 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...
 
मेष राशि : आज आपका दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। लेकिन व्यर्थ की चीजों की खरीदारी से बचें और अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। नौकरी-बिजनेस में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे।  आज अपने स्वास्थ्य पर बहुत ध्यान दें। कुछ लोगों को वायरल फीवर,सर्दी-जुकाम या गले में खराश की समस्या हो सकती है। 

वृषभ राशि : कड़ी मेहनत और लगन के साथ सभी कार्य करें। नौकरीपेशा वालों का स्थानांतरण हो सकता है। साथ ही प्रमोशन के भी अवसर मिलेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है। आर्थिक मामलों में थोड़ा सावधानी बरतें। सोच-समझकर धन खर्च करें। कुछ जातक आज नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।

मिथुन राशि :  मिथुन राशि वालों को आज ऑफिस में बॉस के इंस्ट्रक्शन पर खास ध्यान देना चाहिए, वरना मुश्किलें बढ़ सकती है। बिजनेसमेन को पार्टनशिप के व्यापार में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। इससे धन हानि हो सकता है। फैमिली इश्यूज को सुलझाने की कोशिश करें। मन की चिंता को पार्टनर या करीबी दोस्त से शेयर करें। इससे समस्या का समाधान निकालने में आसानी होगी।

कर्क राशि : आज किसी अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिलेंगी। सभी कार्य बिना किसी विघ्न-बाधा के संपन्न होंगे। ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाएं। सहकर्मियों से व्यर्थ के वाद-विवाद न करें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। हेल्थ इश्यूज को ज्यादा बढ़ने न दें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से तुरंत सलाह लें।

सिंह राशि : आज आपका ऑफिस में काफी बिजी शेड्यूल रहने वाला है। कार्यों का दबाव बढ़ेगा। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत होगी। आर्थिक मामलों में भाग्यशाली रहेंगे। परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं। वाद-विवाद से दूरी बनाएं। क्रोध से बचें और शांत दिमाग से समस्या का समाधान निकालने की कोशिश करें।

कन्या राशि : कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाएं। आज शत्रु एक्टिव रहेंगे। जिससे डिस्टर्बेंस थोड़ी बढ़ सकती है। क्रोध पर काबू रखें। किसी के बहकावे में न आएं। होशियारी से फैसले लें। कुछ जातक आज घर मरम्मत कराने के लिए धन खर्च कर सकते हैं या घर की जरूरी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। हालांकि, अपने खर्चों को अनियंत्रित न होने दें।

तुला राशि : आज आपकी जीवन में कई उतार-चढ़ाव आएंगे। अचानक से चुनौतियों बढ़ेंगी। जिससे प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ी मुश्किलें रहेंगी। धैर्य बनाए रखें। होशियारी से समस्याओं का समाधान निकालें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जरूरत पड़ने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। किसी को सोच-समझकर धन उधार दें।

वृश्चिक राशि : आज आपका दिन बेहद शुभ रहने वाला है। कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। जिन लोगों को जॉब की तलाश हैं, उन्हें आज शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में यात्रा करना पड़ सकता है।

धनु राशि :  आज भावनाओं का उतार-चढ़ाव संभव है। अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। आर्थिक मामलों में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धन-संपत्ति में वृद्धि के लिए किए गए प्रयास सार्थक साबित होंगे। आय के कई सोर्स से पैसे आएंगे। वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें। ट्रैफिक के नियमों का पालन करें। साथी संग रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए अपनी फीलिंग्स शेयर करने में न संकोच करें।

मकर राशि : आज आपका दिन सामान्य रहेगा। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। प्रोफेशनल लाइफ में विरोधी एक्टिव रहेंगे। जिससे मुश्किलें थोड़ी बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में लकी रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। परिजनों के साथ धार्मिक कार्यों में शामिल होंगे। किसी को धन उधार देते समय थोड़ी सावधानी बरतें।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातक आज अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मोटिवेटेड नजर आएंगे। फैमिली और फ्रेंड्स के सपोर्ट से आय में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे। पैतृक संपत्ति प्राप्त होगी। धन से जुड़े विवादों से छुटकारा मिलेगा। पिता का सहयोग मिलेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

मीन राशि : आज का दिन जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लाएगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सपोर्ट मिलेगा। कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। निवेश के नए अवसर मिलेंगे। हालांकि, ऑफिस में महत्वपूर्ण कार्यों को लापरवाही न बरतें। करियर से जुड़े फैसले बहुत सोच-समझकर लें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। परिजनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आज वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। रिश्तों में प्यार और रोमांस बरकरार रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें