Hindi Newsधर्म न्यूज़Do this special remedy on the day of Amavasya every problem will be solved

अमावस्या के दिन करें ये खास उपाय, दूर होगी हर समस्या 

हिंदू धर्म में अमावस्या का बहुत अधिक महत्व है। इस मास में एक बार अमावस्या तिथि पड़ती है। पंचांग के अनुसार इस साल 23 नवंबर को मार्गशीर्ष अमावस्या मनाई जाएगी।

अमावस्या के दिन करें ये खास उपाय, दूर होगी हर समस्या 
Archana Pathak लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीWed, 23 Nov 2022 02:33 AM
हमें फॉलो करें

हिंदू धर्म में अमावस्या का बहुत अधिक महत्व है। इस मास में एक बार अमावस्या तिथि पड़ती है। जिस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए उनका तर्पण किया जाता है। जिससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और मनुष्य पितृदोष से मुक्त हो जाता है।  पंचांग के अनुसार इस साल 23 नवंबर को मार्गशीर्ष अमावस्या मनाई जाएगी। इस दिन पितरों का तर्पण कियाजाता है। इसके साथ ही साथ अमावस्या के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इससे भगवान विष्णु की अपने भक्तों पर विशेष कृपा दृष्टि बनी रहती है। 

 मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन करें ये खास उपाय- 

1. मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन पितरों का नाम लेकर घी का एक दीया पीपल के वृक्ष में जलाकर रख दें। 

2. अमावस्या के दिन दान का विशेष महत्व है। उस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न दान करें। इस दिन काले कौए को भोजन कराएं। 

3. अमावस्या के दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। इससे सभी तरह के पितृदोष से छुटकारा मिल जाता है।

4. अमावस्या के दिन श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करना चाहिए। इससे घर -परिवार में शांति व खुशहाली आती है।

5. अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध व तर्पण करने से ,पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। 

6. इस दिन उपवास रखना चाहिए। इस दिन गाय को भोजन अवश्य कराएं।

7. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। 

अगला लेखऐप पर पढ़ें