Hindi Newsधर्म न्यूज़आस्थाsurya grahan 2024 date and time in india when is next solar eclipse in 2024 2025 2026

surya grahan date : 2024, 2025, 2026 में कब-कब दिखेंगे सूर्य ग्रहण, यहां जानें

surya grahan 2024 2024, 2025, 2026 में कब-कब दिखेंगे सूर्य ग्रहण अगर यह जानना चाहते हैं, तो नीचे आप पूरी लिस्ट पढ़ सकते हैं। यहां सबसे पहले बता दें कि इस साल का अगला सूर्य ग्रहण अक्टूबर में लगने वाला है।

Anuradha Pandey नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम   Tue, 9 July 2024 05:03 PM
share Share

surya grahan 2024 2024, 2025, 2026 में कब-कब दिखेंगे सूर्य ग्रहण अगर यह जानना चाहते हैं, तो नीचे आप पूरी लिस्ट पढ़ सकते हैं। यहां सबसे पहले बता दें कि इस साल का अगला सूर्य ग्रहण अक्टूबर में लगने वाला है।इस साल में दो सूर्य ग्रहण हैं, एक लग चुका है और दूसरा सूर्य ग्रहण अक्टूबर में लगने जा रहा है। 

कब लगेगा surya grahan 2024
साल का यह दूसरा सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा जिसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर को पड़ रहा है। इस दिन हिंदू कैलेंडर में अश्विन मास की अमावस्था तिथि है। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात 9 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगा और तड़के 3 बजकर 17 मिनट पर पूरा होगा। यानी यह वलयाकार सूर्य ग्रहण करीब 6 घंटे 4 मिनट चलेगा।

साल 2024 में लगने वाला सूर्य ग्रहण साउथ अमेरिका में दिखाई देगा। इसके इलावा अंटार्टिका, पैसेफिक, अटलांटिक, नोर्थ अमेरिका में भी दिखाई देगा।

इसके बाद साल 2025 में भी दो सूर्य ग्रहण होंगे, दोनो में से एक सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे। पहला ग्रहण 29 मार्च 2025 को लगेगा औक यह यूरोप, एशिया, अप्रीका, नोर्थ अमेरिका, साउथ अमेरिका और अटलांटिक और आर्कटिक में दिखाई देगा। 

इसके बाद अगला सूर्य गर्हण 21 सितंबर को लगेगा, जो अंटार्टिका, पैसेफिक, अटलांटिक में ही दिखाई देगा।

इसके बाद 2026 में साल के शुरू में फरवरी में पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका में दिखाई देगा, और आंशिक ग्रहण अंटार्कटिका, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और हिंद महासागर में दिखाई देगा।

इसके बाद 12 अगस्त, 2026 पूर्ण सूर्य ग्रहण ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस और पुर्तगाल के एक छोटे से क्षेत्र में दिखाई देगा, जबकि आंशिक सूर्य ग्रहण यूरोप, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा।

अगला लेखऐप पर पढ़ें