Devshayani ekadashi upaay खिचीं चली आएगी मां लक्ष्मी, अगर आज कर लिए ये छोटे से उपाय
देवशयनी एकादशी बुधवार को है। इसी दिन से चातुर्मास भी शुरू हो जाएगा। चार माह तक अब शुभ कार्य नहीं होंगे। इस साल देवशयनी एकादशी का व्रत 17 जुलाई यानी आज रखा जाएगा।

देवशयनी एकादशी बुधवार को है। इसी दिन से चातुर्मास भी शुरू हो जाएगा। चार माह तक अब शुभ कार्य नहीं होंगे। इस साल देवशयनी एकादशी का व्रत 17 जुलाई यानी कल रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। कहते हैं कि इस दिन से भगवान विष्णु क्षीर सागर में निद्रा के लिए चले जाते हैं। इस एकादशी पर क उपाय भी फल देते हैं। यह चार महीने 'चातुर्मास' कहलाते हैं, जिनमें विवाह, गृहप्रवेश आदि शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। भगवान विष्णु के शयनकाल में जाने के बाद सृष्टि के संचालन का कार्यभार भगवान शिव संभालते हैं, इसलिए चातुर्मास के चार महीनों में विशेष रूप से शिवजी की उपासना फलदाई है। इसलिए इस दिन भगवान विष्णु के पूजा करेंगे तो मां लक्ष्मी खुद ही खिंची चली आएगी। इसलिए इस दिन शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे एक दिया जलाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि पीपल के पेड़ पर इस दिन भगवान विष्णु साक्षात विराजमान होते हैं।
इसके अलावा इस दिन आप सवा रुपए लेकर भगवान की पूजा में रखें। पहले भगवान का पंचामृत से स्नान कराएं और फिर मां लक्ष्मी के सामने सवा रुपए रखकर सुबह उन्हें अपनी तिजोरी में रख लें। ऐसा कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इस दिन तुलसी पर भी घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे भी भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और आपके घर में धन-धान्य, सुख की कभी कमी नहीं होगी। एकादशी व्रत वाले दिन रात्रि जागरण का भी महत्व है। इसलिए इस एकादशी की रात्रि भगवान विष्णु का जाप करना चाहिए। इससे भगवान विष््णु प्रसन्न होते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।