Hindi Newsधर्म न्यूज़shukra ast 2025 effect on lucky zodiac signs march venus set and rise in meen rashi date and time

Venus: मार्च में शुक्र अस्त और उदय कब होगा? जानें किन 3 राशियों का बदलेगा समय

  • Shukra ast and uday: दैत्यों के गुरु शुक्र मार्च में अपनी उच्च राशि मीन में अस्त होंगे और मार्च में ही उदित होंगे। जानें शुक्र अस्त का किन राशियों को मिलेगा लाभ-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 14 Feb 2025 01:41 PM
share Share
Follow Us on
Venus: मार्च में शुक्र अस्त और उदय कब होगा? जानें किन 3 राशियों का बदलेगा समय

Shukra Ast and Uday 2025 Date and Time: ऐश्वर्य, धन, वैभव और सुख-सुविधाओं के कारक शुक्र एक निश्चित अवधि में अपनी राशि बदलते हैं। राशि के अलावा शुक्र नक्षत्र परिवर्तन, चाल में परिवर्तन व अवस्था भी बदलते हैं। मार्च में शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में अस्त व उदित दोनों होंगे। शुक्र के अस्त व उदय होने का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा। शुक्र के अस्त होने से कुछ भाग्यशाली राशियों को भाग्य का साथ मिलेगा व व्यक्तिगत व व्यावसायिक सफलता भी प्राप्त होगी। जानें शुक्र अस्त व उदय कब होंगे और किन राशियों को होगा लाभ-

द्रिक पंचांग के अनुसार, शुक्र यानी वीनस 19 मार्च 2025 को शाम 07 बजे अस्त होंगे और 23 मार्च 2025 को सुबह 05 बजकर 52 मिनट पर उदित हो जाएंगे। शुक्र मार्च में 4 दिनों के लिए अस्त होंगे।

ये भी पढ़ें:बुध-राहु की युति: 27 फरवरी से इन राशियों का आएगा अच्छा समय

शुक्र अस्त का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव-

1. मेष राशि- मेष राशि के 12वें भाव में शुक्र अस्त होंगे। शुक्र के प्रभाव से आर्थिक मामलों में विजय प्राप्त होगी। अटके हुए धन की वापसी संभव है। सेहत अच्छी रहेगी। सिंगल जातकों को शादी-विवाह के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। लंबी दूरी की यात्रा करने का मौका मिल सकता है।

2. सिंह राशि- शुक्र का अस्त सिंह राशि के आठवें भाव में होने वाला है। शुक्र के प्रभाव से आपके जीवन में धन-धान्य बढ़ेगा। खुशियों का आगमन होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। लग्जरी आइटम की खरीदारी कर सकते हैं। अटके हुए कार्य संपन्न करने में सफल रहेंगे।

ये भी पढ़ें:क्या तुलसी के पौधे को मुख्य दरवाजे के सामने रख सकते हैं? जानें वास्तु नियम

3. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र अस्त अच्छा माना जा रहा है। शुक्र अस्त होने से ननिहाल पक्ष से रिश्ते अच्छे हो सकते हैं। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी। आर्थिक मसले सुलझ जाएंगे। धन का आगमन होगा। किसी सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें