Hindi Newsधर्म न्यूज़Shani ka kubh gochar rashifal saturn aquarius horoscope these zodiac signs will live happy life till march 2025

30 साल बाद कुंभ राशि में शनि, मार्च 2025 तक इन 3 राशियों के लोग बिताएंगे हैप्पी लाइफ

  • Shani kumbh gochar rashifal: शनि इस समय कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। अपनी स्वराशि में शनि 2025 तक विराजमान रहेंगे। जानें शनि का कुंभ गोचर किन राशि वालों के लिए रहेगा लकी-

Saumya Tiwari नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 7 Aug 2024 08:38 AM
share Share

शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। शनि का गोचर करीब ढाई साल में होता है। इस तरह से शनि को एक राशिचक्र पूरा करने में करीब 30 साल का समय लगता है। इस समय शनि अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान हैं। शनि के कुंभ राशि में होने से कुछ जातकों पर शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या का प्रभाव है। शनि कुंभ राशि में 2025 तक विराजमान रहेंगे और कुछ राशियों का महाकल्याण करेंगे। शनि के कुंभ गोचर से कुछ राशि वालों को सौभाग्य की प्राप्ति होगी और जीवन में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। जानें शनि का कुंभ गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी-

1. वृषभ राशि- शनि का कुंभ गोचर वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि के कुंभ गोचर आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा। व्यापारियों के दोगुना मुनाफा होने की संभावना है।

2. सिंह राशि- शनि के कुंभ राशि में होने से सिंह राशि वालों को जबरदस्त लाभ होगा। शनिदेव की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पार्टनरशिप में व्यापार करने वालों को लाभ मिलेगा। मार्च 2025 तक आपको धन लाभ के कई सुअवसर मिलेंगे। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।

3. तुला राशि- शनि का कुंभ राशि में गोचर तुला राशि वालों के लिए अत्यंत लाभकारी रहने वाला है। शनि गोचर से आपको मार्च 2029 तक कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। करियर व आर्थिक मोर्चे पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।

किन राशियों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या- शनि के कुंभ राशि में होने से मकर, कुंभ व मीन राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। कर्क व वृश्चिक राशि वालों पर शनि ढैय्या का प्रभाव है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें