Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Shani Horoscope Saturn Year Rashifal: For next 188 days life of people with these numbers will be like king

शनि का साल आपके लिए कैसा रहेगा, मूलांक से जानें राशिफल

  • Shani Horoscope Saturn Year Rashifal: अंक ज्योतिष के अनुसार, 2024 का साल शनि का साल है। ऐसे में शनि की शुभ दृष्टि से कुछ मूलांक वाले अगले 188 दिनों में जबरदस्त लाभ पाने वाले हैं।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली, एजेंसी/लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 26 June 2024 07:33 PM
share Share

Shani Horoscope Saturn Year Rashifal: शनि ग्रह जब अपनी शुभ दृष्टि किसी जातक पर डालते हैं तो उसका जीवन खुशियों से भर जाता है। अंक ज्योतिष में नंबर यानि मूलांक के जरिए लव लाइफ, करियर, सेहत और फाइनेंशियल सिचूऐशन का आंकलन किया जाता है। ये साल शनि का साल है। अंक ज्योतिष में शनि का शुभ अंक 8 माना गया है। साल 2+0+2+4 के अंको को जोड़ने पर टोटल भाग्यांक 8 निकलता है। ऐसे में आने वाले 188 दिन तक कुछ मूलांक वालों पर शनि मेहरबान रहने वाले हैं। आइए जानते हैं शनि का ये साल किन राशियों की झोली खुशियों से भरने वाला है-

ये भी पढ़े:कल से इन राशियों के दिन वरदान समान, बुध उदय होकर कर देंगे मालामाल

मूलांक 8

महीने की 8, 17, 26 तारीखों में जन्में लोगों का मूलांक 8 होता है। जिन लोगों का मूलांक 8 है, उनके लिए आने वाले 188 दिन बेहद ही फायदेमंद माने जा रहे हैं। आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करना बेहद लाभकारी रहेगा व्यवसाय में खूब लाभ मिलेगा। जॉब ढूंढ रहे लोगों को गुड न्यूज मिल सकती है। वहीं, सेहत भी अच्छी रहने वाली है।

मूलांक 7

महीने की 7,16, 25 तारीखों में जन्में लोगों का मूलांक 7 होता है। मूलांक सात वालों के लिए आने वाले 188 दिन लाभकारी साबित हो सकते हैं। आपके रुके हुए काम अपनी रफ्तार पकड़ेंगे। सिंगल लोग रिलेशनशिप में आ सकते हैं। अपनी हेल्थ पर ध्यान रखें और स्ट्रेस से बचें। करियर में थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव होना तो नॉर्मल है।

मूलांक 5

महीने की 5, 14, 23 तारीखों में जन्में लोगों का मूलांक 5 होता है। आने वाले 188 दिन मूलांक 5 वालों के लिए लकी रहने वाले हैं। इस साल आप खूब ट्रैवल करेंगे। विदेश की यात्रा के भी योग बन रहे हैं। आपकी फाइनेंशियल सिचुएशन स्ट्रांग रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। सेहत पर ध्यान रखने की जरूरत है।

ये भी पढ़े:पैसों की कमी दूर करने के लिए रोज सुबह करें ये 5 काम

मूलांक 6

महीने की 6, 15, 24 तारीखों में जन्में लोगों का मूलांक 6 होता है। आने वाले 188 दिन मूलांक 6 वालों के लिए शुभ साबित हो सकते हैं। करियर में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति स्टेबल रहेगी। दोस्तों का भरपूर साथ मिलेगा। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। सेल्फ लव पर फोकस करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

ये भी पढ़े:27 जून को इन राशियों की किस्मत चमकाएंगे विष्णु जी, पढ़ें राशिफल
अगला लेखऐप पर पढ़ें