Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Mercury rise Budh Uday Rashifal From 27 June Transit Mercury Horoscope make zodiacs rich

Budh के उदय होने से 3 राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू

  • Mercury rise Budh Uday Rashifal : आज ग्रहों के राजकुमार मिथुन राशि में अपनी चाल पलटने वाले हैं। बुध के उदय होते ही कुछ राशियों का बैंक-बैलेंस भी बढ़ने वाला है।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली, एजेंसी/लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 27 June 2024 04:21 AM
share Share

Mercury rise Budh Uday Rashifal : आज ग्रहों के राजकुमार अपनी चाल बदलने वाले हैं। इस समय बुध मिथुन राशि में विराजमान हैं। 27 जून के दिन मिथुन राशि में विराजमान रहकर बुध उदय होने वाले हैं। बुध की शुभ दृष्टि से सुख, उत्तम स्वास्थ्य और मजबूत दिमाग का सौभाग्य मिलता है। बुध के उदय होने से सभी राशियों पर या तो पॉजिटिव या नेगेटिव इफेक्ट पड़ने वाला है। वहीं, 29 जून को बुध कर्क राशि में भी गोचर करेंगे। आइए जानते हैं बुध के मिथुन राशि में उदय होने से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने जा रहे हैं-

 

ये भी पढ़े:आने वाले 188 दिनों तक राजा के समान होगा इन मूलांक वालों का जीवन

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुध का मिथुन राशि में उदय होना बेहद ही शुभ रहने वाला है। शेयर बाजार में निवेश करना फलदायी रहेगा लेकिन मार्केट रिसर्च करना न भूलें। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। सूझ-बूझ के साथ करियर के जुड़े डिसीजन लेना बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहने वाली है।

सिंह राशि

बुध का मिथुन राशि में उदय होना सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आपके रुके हुए काम बनने लगेंगे। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। करियर में सफलता मिलने के साथ-साथ दोस्तों का सहयोग भी प्राप्त होगा। स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहेगा। साथ ही धन-लाभ के योग भी दिखाई दे रहें हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध की उदित अवस्था में चाल लाभदायक मानी जा रही है। इस राशि के लोगों का पूजा-पाठ में मन लगेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है साथ ही रुका हुआ धन भी मिल सकता है। वहीं, यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। आपका भाग्य साथ देगा। साथ ही मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

ये भी पढ़े:27 जून को इन राशियों की किस्मत चमकाएंगे विष्णु जी, पढ़ें राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें