Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़How to become rich? do these 5 things every morning: Vastu Upay

पैसों की कमी दूर करने के लिए रोज सुबह करें ये 5-काम

  • How to become rich? वास्तु में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनकी मदद से न केवल आप सिर्फ अपने घर की पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ा सकते हैं बल्कि अपनी आर्थिक दिक्कतों को भी कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार मनी टिप्स-

Shrishti Chaubey नई दिल्ली, एजेंसी/लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 27 June 2024 04:20 AM
share Share

How to become rich?, Vastu Upay: कई बार कड़ी मेहनत करने के बाद भी व्यक्ति को पैसों से जुड़ी प्रॉब्लम्स लाइफ में झेलनी पड़ती है। वहीं, घर की नेगेटिव एनर्जी का असर जीवन पर भी पड़ सकता है। कई बार हम जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जिससे नेगेटिव एनर्जी का संचार बढ़ जाता है। वास्तु विद्या में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनकी मदद से न केवल आप सिर्फ अपने घर की पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ा सकते हैं बल्कि अपनी आर्थिक दिक्कतों को भी कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में, जिससे पैसों की दिक्कत दूर हो सकती है-

ये भी पढ़े:कल से इन राशियों के दिन वरदान समान, बुध उदय होकर कर देंगे मालामाल

1. केले के पेड़ की पूजा: भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि पाने के लिए आपको हर गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। वहीं, संभव हो तो हर दिन सुबह के वक्त केले के पेड़ के समक्ष एक घी का दीपक जलाएं। इससे आर्थिक दिक्कतें दूर हो सकती हैं।

2. नमक: कई बार घर की नेगेटिव एनर्जी भी आपके आर्थिक जीवन पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। इसलिए पानी में नामक मिलाकर पोंछा लगाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो सकती है।

3. दीपक जलाएं: घर में सुबह के समय रोज दीपक जलाएं, जिससे सकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर सके। घर में पूजा-पाठ सही ढंग से हो तो जीवन के दुख-दर्द और पैसों की प्रॉब्लम दूर हो सकती है।

4. तुलसी पूजन- तुलसी जी को रोजाना अर्घ्य दें और सुबह-शाम इनके समक्ष घी का दीपक जलाएं। तुलसी जी मां लक्ष्मी जी का रूप मानी जाती हैं। वहीं, शुक्रवार का व्रत रखने और लक्ष्मी सूक्तम का पाठ करने से भी आर्थिक दिक्कतों से राहत मिल सकती है।

ये भी पढ़े:27 जून को इन राशियों की किस्मत चमकाएंगे विष्णु जी, पढ़ें राशिफल

5- घर को साफ-सुथरा रखें: घर की सफाई करना बहुत जरूरी माना जाता है। इससे घर का वातावरण शुद्ध होता है और पॉजिटिव एनर्जी भी बढ़ती है। वहीं, फालतू समान इकट्ठा करके न रखें। कबाड़ को आज ही घर से बाहर करें। रोज सुबह उठने के बाद घर की साफ-सफाई करें।

6- सूर्य को जल दें: रोजाना सूर्य को जल देने से कुंडली में सूर्य ग्रह को मजबूत बनाया जा सकता है। सूर्य ग्रह का संबंध मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा से माना जाता है। धार्मिक दृष्टि में सूर्य की शुभ दृष्टि करियर में सफलता हासिल करने में मदद करेगी, जिससे आपकी आर्थिक दिक्कत भी दूर हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

ये भी पढ़े:आने वाले 188 दिनों तक राजा के समान होगा इन मूलांक वालों का जीवन
अगला लेखऐप पर पढ़ें