Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Saturn Horoscope Aquarius Rashifal Shani Transit in Kumbh Rashi 3 zodiacs will get money for next 262 days

अगले 262 दिन तक Shani की इन राशियों पर बरसेगी कृपा

  • Saturn Horoscope Aquarius Rashifal Shani Transit : गुरु की मीन राशि में शनि अगले साल राशि परिवर्तन करने वाले हैं। अगले 262 दिन में शनि की चाल से कुछ राशियों की झोली खुशियों से भर जाएगी।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, दिल्लीThu, 11 July 2024 01:47 AM
share Share

Saturn Horoscope Aquarius Rashifal Shani Transit : शनि ग्रह के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। इस वक्त शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं और उलटी चाल में गोचर कर रहे हैं। शनि देव अगले साल अपना राशि परिवर्तन करेंगे। गुरु की मीन राशि में शनि का प्रवेश होगा। कुंभ राशि का स्वामित्व शनि देव को प्राप्त है। वहीं, आने वाले 262 दिन तक शनि देव अपनी मूल त्रिकोण कुंभ राशि में ही गोचर करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं शनि की चाल से अगले 262 दिन में किन राशियों की किस्मत सूर्य समान चमकने वाली है-

ये भी पढ़े:शनि के नक्षत्र में सूर्य की एंट्री, वृश्चिक समेत 2 राशियां के दिन वरदान समान

धनु राशि

शनि देव का कुंभ राशि में गोचर धनु राशि के जातकों के लिए भी बेहद शुभ रहने वाला है। व्यापार में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन भी दुरुस्त रहेगा। वहीं, आय में वृद्धि होगी। साथ ही मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

मिथुन राशि

शनि देव के अपनी ही स्वराशि में गोचर करने से मिथुन राशि वालों को काफी फायदा होने वाला है। नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है साथ ही नयी जॉब मिलने के संकेत भी हैं। व्यापार में की गयी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनती नजर आ रही है। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी।

कन्या राशि

साल 2025 तक कन्या राशि वालों पर शनि देव का आशीर्वाद बना रहेगा। इस दौरान किए गए कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार और नौकरी पेशा लोगों के लिए वक्त अच्छा रहने वाला है। धान लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।

तुला राशि

शनि देव की कृपा इस राशि के जातकों पर बनी रहेगी। पैसों की सिचूऐशन मजबूत होगी। जीवन में आ रही मानसिक और शारीरिक दिक्कतें भी दूर होने लगेंगी। पढ़ाई में छात्रों का मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। वहीं, कोई बड़ी इच्छा पूरी होने की संभावना है। शनिवार के दिन ॐ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़े:6:04 घंटे तक लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, सोने जैसा चमकेगा भाग्य
अगला लेखऐप पर पढ़ें