Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Rashifal Grahan: 2nd solar eclipse of 2024 will last for 6:04 hours, the fortunes of these zodias will shine like gold

6:04 घंटे तक लगेगा साल का दूसरा सूर्य Grahan, सोने जैसा चमकेगा इन राशियों का भाग्य

  • Rashifal Grahan, 2nd solar eclipse of 2024 : लगभग 6 घंटे और 4 मिनट तक साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। साल के दूसरे सूर्य ग्रहण से कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है।

Shrishti Chaubey नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 11 July 2024 01:45 AM
share Share
ये भी पढ़े:गुरु की चाल का कमाल, 307 दिन में 3 राशियां हो जाएंगी धनवान

Rashifal Grahan, 2nd solar eclipse of 2024 : जल्द ही साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने वाला है। इस बार लगभग 6 घंटे और 4 मिनट तक सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। इस ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। वहीं, सूर्य ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए ग्रहण अच्छा वक्त लेकर आएगा तो कुछ को जीवन में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ सकता है। साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर, 2024 के दिन लगने जा रहा है। आइए जानते हैं साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने से किन राशियों के जीवन में पॉजिटिव बदलाव होने वाले हैं-

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल का दूसरा सूर्य ग्रहण बेहद ही शुभ माना जा रहा है। किसी भी नए कार्य को शुरू करने के लिए दिन का पहला पहर शुभ है। सालों से रुके हुए काम आपके धीरे-धीरे बनना शुरू हो जाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को बॉस का भरपूर साथ मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए साल का दूसरा सूर्य ग्रहण फायदेमंद माना जा रहा है। बिजनेस कर रहे लोगों को नए इन्वेस्टर्स और क्लाइंट्स मिल सकते हैं। आज आप अपने परिवार के साथ अच्छे पल बिताएंगे। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा माना जा रहा है।

ये भी पढ़े:अगले 262 दिन इन राशियों के राजा के समान, शनि की चाल करेगी धन की बरसात

मिथुन राशि

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए लाभकारी माना जा रहा है। आपकी इंकम बढ़ सकती है। नौकरी पेशा लोगों को कई ऐसे टास्क मिलेंगे, जो उनके प्रमोशन का कारण भी बन सकते हैं। किसी मित्र से मुलाकात होना भी संभव है। जीवनसाथी के साथ कुछ सुखद पल भी बिता सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें