Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़राशिफलHoroscope Mangal gochar mithun zodiac feel great Mars Transit Rashifal predictions

Mangal gochar: 50 दिनों के लिए इन राशियों में उथल-पुथल, मंगल मिथुन राशि में , इस साल अक्टूबर के बाद नहीं बदलेंगे राशि

Horoscope Mars Transit 2024 Mars Transit 2024: मंगल, जो ग्रहों में सेनापति माने जाते हैं, 26 अगस्त को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और यहां 20 अक्टूबर तक रहेंगे आपको बता दें कि मंगल किसी भी राशि में 45 दिन या तीन महीने रहते हैं।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानThu, 22 Aug 2024 02:32 PM
share Share

Mars Transit 2024: मंगल, जो ग्रहों में सेनापति माने जाते हैं, 26 अगस्त को वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और यहां 20 अक्टूबर तक रहेंगे आपको बता दें कि मंगल किसी भी राशि में 45 दिन या तीन महीने रहते हैं। अबकी बार मंगल 45 दिनों के लिए राशि परिवर्तन कर रहे हैं। इसके बाद कर्क राशि में अक्टूबर में आएंगे और फिर अक्टूबर के बाद इस साल उनका कोई परिवर्तन नहीं होगा। आपको बता दें कि मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है, क्योंकि इनके कारण ही आपमें साहस, हिम्मत, एनर्जी आती है। मंगल को एग्रेसिव ग्रह कहा जाता है। अब 26 अगस्त यानी जन्माष्टमी के दिन मंगल राशि परिवर्तन कर रहे हैं।

मेष वालों को काफी समय से रूके हुए काम पूरे होंगे। यह भाई और आपके दोस्तों में सांजस्य बढ़ाएगा। इस समय आपको हेल्थ इश्यूज देगा। आपसे जो ईष्या रखते थे, वो खुद इसे छोड़ देंगे।

वृषभ राशि वालों को मंगल गोचर के समय के दौरान धन संबंधी फैसले आपको अच्छे से लेने होंगे। आप निवेश के फैसले भी सोच समझकर लें। आपको एडवेंचर्स गेम और वाहन को लेकर अलर्ट रहना होगा। 

मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा समय है। आपको मेहनत करनी है, इससे आपकी एनर्जी सही दिशा में जाएगी। इस समय आपको लंबे समय के लिए सोचना है। कुछ नया बिजनेस के बारे में सोच सकते हैं। पैसों से जुड़े फैसले लेने से बचें।

कन्या राशि वालों को विदेश जाने का मौका मिलेगा। आप प्रोफेशन में रिस्क लें। इस समय मेहनत करें और ऑफिस में आपकी स्थिति सुधरेगी।

तुला वालों के लिए हेल्थ पर ध्यान दें, एलर्जी संंबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। भाई बहनों से संबंध अच्छे होंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें