Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Rashifal Mangal Gochar Mars Transit in Gemini Good days will start for these 4 zodiac signs from 26 August

26 अगस्त से इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, 55 दिनों तक मंगलदेव करेंगे खूब कल्याण

  • Mangal Gochar in Gemini Rashifal: मंगल जल्द ही बुध की राशि मिथुन में एंटर करने वाले हैं। मंगल के मिथुन राशि में जाने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। आप भी जानें इन राशियों के बारे में-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 21 Aug 2024 07:38 AM
share Share

Mangal Gochar Rashifal: ग्रहों के सेनापति मंगल कुछ समय के अंतर में एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। मंगल गोचर का प्रभाव देश दुनिया के साथ सभी 12 राशियों पर देखने को मिलता है। मंगल गोचर के प्रभाव से कुछ राशियां भाग्यशाली रहने वाली हैं, इन राशियों को पर्सनल व प्रोफेशनल लाभ मिलेगा। 26 अगस्त 2024, सोमवार को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में मंगल 20 अक्तूबर तक इसी राशि में रहेंगे। जानें मंगल का मिथुन राशि परिवर्तन किन राशियों के लिए लाभकारी-

1. वृषभ राशि- मंगल गोचर से वृषभ राशि वालों को आर्थिक संपन्नता मिलेगी। हर काम में सफलता हासिल होगी। आय के नए सोर्स बनेंगे। किसी पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। प्रोफेशनल लाइफ में प्रमोशन की उम्मीद करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। इस अवधि में व्यापारियों को मनचाहा लाभ हो सकता है।

2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों को मंगल गोचर के प्रभाव से जबदस्त आर्थिक व प्रोफेशनल सफलता मिलेगी। आप इस अवधि में प्रभावी लोगों से मुलाकात करेंगे। ऑफिस में नई पहचान बनाने में सफल रहेंगे। नौकरी के अच्छे प्रपोजल मिल सकते हैं। पारिवारिक मोर्चे पर आप जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे।

3. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए मंगल गोचर जीवन में खुशियां लाएगा। आपके साहस व आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। ऑफिस में साथ काम करने वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा, जिससे कोई बड़ा टास्क आप पूरा करने में सफल रहेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। व्यापार में विस्तार के अवसर मिलेंगे। आप अपने लक्ष्यों का पाने में सफल रहेंगे। धन का आगमन होगा और आप किसी बड़े खर्च से आसानी से निपट पाएंगे।

4.  मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए मंगल गोचर जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लाएगा। आय में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। लंबे समय से अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। साझेदारी में व्यापार करने वालों को आर्थिक सफलता हासिल होगी। इनकम के नए सोर्स बनेंगे। यह समय आपके लिए सफलताओं से भरा रहेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें