Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Rashifal Janmashtami Horoscope Sun Transit Guru Moon horoscope Saturn will make 3 zodiacs wealthy

जन्माष्टमी पर 3 राशियां रहेंगी मालामाल, गुरु, चंद्रमा, शनि मिलकर चमकाएंगे भाग्य

  • Rashifal Janmashtami Horoscope : जन्माष्टमी के दिन कई शुभ योगों का निर्माण तो हो ही रहा है साथ ही शनि कुंभ राशि में रहकर शश राजयोग भी बना रहे हैं। द्वापर युग जैसे ग्रह-नक्षत्रों का अद्भुत संयोग कुछ राशियों की किस्मत बदल सकता है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 26 Aug 2024 02:12 PM
share Share

Rashifal Janmashtami Horoscope: कृष्ण जन्माष्टमी से कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली है। जन्माष्टमी के दिन कई शुभ योगों का निर्माण तो हो ही रहा है साथ ही शनि कुंभ राशि में रहकर शश राजयोग भी बना रहे हैं। माना जा रहा है की लगभग 5251सालों बाद द्वापर युग जैसे ग्रह-नक्षत्रों का दुर्लभ संयोग बन रहा है। जन्माष्टमी, 26 अगस्त के दिन अष्टमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, हर्षण योग एवं सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही जयंती योग, शश राजयोग, गजकेसरी राजयोग का निर्माण भी हो रहा है। आइए जानते हैं जन्माष्टमी के दिन ग्रह-नक्षत्र के शुभ संयोग से कौन सी राशियां धनवान बनने वाली है-

 

ये भी पढ़े:जन्माष्टमी पर पूजा के लिए सिर्फ 45 मिनट का शुभ मुहूर्त, जानें जन्म व पूजन विधि

जन्माष्टमी पर ग्रहों का लेख-जोखा

  1. गुरु- वृषभ राशि
  2. मंगल- वृषभ राशि
  3. चंद्रमा- वृषभ राशि
  4. बुध- कर्क राशि
  5. सूर्य- सिंह राशि
  6. शुक्र- कन्या राशि
  7. केतु- कन्या राशि
  8. शनि- कुंभ राशि
  9. राहु- मीन राशि

क्यों खास है जन्माष्टमी

इस साल की कृष्ण जन्माष्टमी पर ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, द्वापर युग जैसे योग बन रहे हैं। गुरु-चंद्रमा मिलकर गजकेसरी योग बना रहे हैं। इसके साथ ही सूर्य देव 1 साल बाद स्वराशि में, 30 साल बाद शनि अपनी स्वराशि में और चंद्रमा अपनी उच्च राशि में विराजमान रहकर इस दिन की शोभा अत्यधिक बढ़ा रहे हैं।

ये भी पढ़े:जन्माष्टमी पर मेष से लेकर मीन राशि वाले करें ये काम, कृष्ण-कृपा से आएंगी खुशियां

मेष राशि

जन्माष्टमी पर ग्रहों की चाल और शुभ योग का निर्माण मेष राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। जीवन की मुश्किलें धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी। नए मौके हाथ लगेंगे। करियर में आपका स्ट्रगल रंग लाएगा। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। वहीं, आपको जंक फूड से दूर रहना चाहिए और हेल्थ पर फोकस करना चाहिए। किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

सिंह राशि

जन्माष्टमी पर शुभ योग और ग्रहों की चाल सिंह राशि वालों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ लोग प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। जॉब कर रहे लोगों को कई नए टास्क मिलेंगे। छोटी-मोटी मुश्किलों को आप आसानी से पार कर लेंगे। लव लाइफ में रोमांस भी बना रहेगा। आकस्मिक धन-लाभ भी हो सकता है।

ये भी पढ़े:जन्माष्टमी के दिन इस विधि से सजाएं लड्डू-गोपाल, देखते ही रह जाएंगे लोग

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए जन्माष्टमी पर ग्रहों की चाल और शुभ योगों का निर्माण शुभ साबित हो सकता है। आपको अपने फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। हेल्थ में सुधार होगा। व्यापारियों को नया व्यापार शुरू करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। वहीं, धार्मिक कार्यों में भी मन लगेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें