Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Janmashtami 2024 Upay Aries to Pisces should do these things on Krishna Janmashtami for happiness

जन्माष्टमी पर मेष से लेकर मीन राशि वाले करें 1 काम, कृष्ण-कृपा से मिलेंगी खुशियां ही खुशियां

  • Janmashtami 2024 Upay : आज के दिन ही कृष्ण जी ने धरती पर मथुरा में जन्म लिया था। मान्यता है कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कुछ उपाय करने से भगवान कृष्ण का आशीर्वाद तो मिलता ही है साथ ही जीवन की मुश्किलें भी आसान हो जाती हैं।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तानMon, 26 Aug 2024 05:58 PM
share Share

Janmashtami 2024 Upay: हर साल भाद्रपद महीने में कन्हैया का जन्मोत्सव बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है। आज के दिन ही कृष्ण जी ने धरती पर मथुरा में जन्म लिया था। मान्यता है कृष्ण जन्माष्टमी के दिन कुछ उपाय करने से भगवान कृष्ण का आशीर्वाद तो मिलता ही है साथ ही जीवन की मुश्किलें भी आसान हो जाती हैं। आज कृष्ण जन्माष्टमी पर सुख-समृद्धि बढ़ाने और ग्रहों की स्थिति मजबूत करने के लिए मेष से लेकर मीन राशि के जातक करें ये उपाय-

मेष राशि

मेष राशि के लोग जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण का गंगाजल से अभिषेक करें और उन्हें लाल चंदन लगाएं।

वृषभ राशि

भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए वृषभ राशि के लोग हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे का जाप करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को लड्डू का भोग लगाएं।

कर्क राशि

श्री कृष्ण की असीम कृपा पाने के लिए कर्क राशि के लोग जन्माष्टमी के दिन भगवान के बाल स्वरूप की सेवा करें।

सिंह राशि

जन्माष्टमी के दिन सिंह राशि के लोग भगवान श्री कृष्ण को बांसुरी भेंट करें साथ ही उनका अभिषेक भी करें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोग भगवान श्री कृष्ण की असीम कृपा पाने के लिए प्रभु को पीला चंदन लगाएं।

तुला राशि

जन्माष्टमी के पावन पर्व पर तुला राशि के लोगों को कच्चे दूध और गंगाजल से श्री हरि कृष्ण का अभिषेक करना चाहिए और उनकी संतान की तरह सेवा करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग दही और शहद से भगवान श्री कृष्ण का अभिषेक करें और कृष्ण मंत्र का जाप करें

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण को पीले रंग के फूल और वस्त्र अर्पित करना चाहिए।

मकर राशि

जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए मकर राशि के लोग गाय को चारा खिलाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों को जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगाना चाहिए और मोर पंख चढ़ाना चाहिए।

मीन राशि

जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद पाने के लिए मीन राशि के लोगों को प्रभु को तुलसी दल और खीर का भोग लगाना चाहिए।

ये भी पढ़े:जन्माष्टमी की झांकी सजाते वक्त रखें दिशा का ध्यान, लगाएं 3 चीजों का भोग

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें