Hindi Newsधर्म न्यूज़Pradosh 2025: kab hai Pradosh Vrat in March Do these things during Shiva puja

Pradosh: मार्च में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, शिव-पूजा के समय जरूर करें ये काम

  • Pradosh 2025: प्रदोष व्रत हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है। शिव पुराण के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन इन शुभ कामों को करने से व्यक्ति को करियर में आ रही समस्या से जल्द छुटकारा मिलता है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 3 March 2025 09:19 PM
share Share
Follow Us on
Pradosh: मार्च में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, शिव-पूजा के समय जरूर करें ये काम

Pradosh 2025, kab hai Pradosh Vrat: प्रदोष का व्रत देवों के देव महादेव और मां पार्वती को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है। इस व्रत को हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है। शिव पुराण के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन इन शुभ कामों को करने से व्यक्ति को करियर में आ रही समस्या से जल्द छुटकारा मिलता है। साथ ही लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जानें, मार्च में प्रदोष व्रत रखने की सही डेट, पूजा-विधि व सामग्री-

ये भी पढ़ें:चंद्र ग्रहण होली पर, क्या भारत पर रहेगा ग्रहण का प्रभाव?
ये भी पढ़ें:स्कन्द षष्ठी 4 मार्च को, जानें पूजा का मुहूर्त व विधि

मार्च में कब-कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत: वैदिक पंचांग के अनुसार, इस महीने में पहला प्रदोष व्रत 11 मार्च को है। वहीं इस माह का आखिरी प्रदोष व्रत 27 मार्च को किया जाएगा।

शिव-पूजा के समय जरूर करें ये काम: पूजा के दौरान शिवलिंग का अभिषेक और महादेव को हलवा, दही और खीर समेत आदि चीजों का भोग लगाना चाहिए।

पूजा-विधि: स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण कर लें। शिव परिवार सहित सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा करें। अगर व्रत रखना है तो हाथ में पवित्र जल, फूल और अक्षत लेकर व्रत रखने का संकल्प लें। फिर संध्या के समय घर के मंदिर में गोधूलि बेला में दीपक जलाएं। फिर शिव मंदिर या घर में भगवान शिव का अभिषेक करें और शिव परिवार की विधिवत पूजा-अर्चना करें। अब प्रदोष व्रत की कथा सुनें। फिर घी के दीपक से पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आरती करें। अंत में ॐ नमः शिवाय का मंत्र-जाप करें। अंत में क्षमा प्रार्थना भी करें।

ये भी पढ़ें:2025 में होली कब है? जानें डेट, व पूजा विधि

सामग्री

1. घी

2. दही

3. फूल

4. फल

5. अक्षत

6. बेलपत्र

7. धतूरा

8. भांग

9. शहद

10. गंगाजल

11. सफेद चंदन

12. काला तिल

13. कच्चा दूध

14. हरी मूंग दाल

15. शमी का पत्ता

16. आरती किताब

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें