Hindi Newsधर्म न्यूज़Skanda Shashthi on March 4 2025 time and pooja vidhi Falgun Skanda Shashthi

Skanda Shashthi: स्कन्द षष्ठी 4 मार्च को, जानें पूजा का मुहूर्त व विधि

  • Skanda Shashthi 2025 : फाल्गुन षष्ठी तिथि का दिन भगवान कार्तिकेय को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन स्कंद षष्ठी के दिन व्रत रखने से संतान सुख की इच्छा पूर्ण हो सकती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 3 March 2025 06:10 PM
share Share
Follow Us on
Skanda Shashthi: स्कन्द षष्ठी 4 मार्च को, जानें पूजा का मुहूर्त व विधि

Skanda Shashthi 2025: इस महीने फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि के दिन स्कंद षष्ठी का व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन स्कंद षष्ठी के दिन व्रत रखने से संतान सुख की इच्छा पूर्ण हो सकती है। फाल्गुन षष्ठी तिथि का दिन भगवान कार्तिकेय को समर्पित है। इस कारण से इस दिन को कुमार षष्ठी के नाम से भी जाना जाता है। भगवान स्कंद को सुब्रमण्यम, कार्तिकेयन, व मुरुगन आदि नामों से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं मार्च में स्कंद षष्ठी व्रत की पूजा-विधि, शुभ मुहूर्त, व महत्व-

ये भी पढ़ें:होलाष्टक कब से? जानें महत्व व शुभ-अशुभ मुहूर्त

स्कन्द षष्ठी 4 मार्च को: हिन्दू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 4 मार्च की दोपहर 03 बजकर 16 मिनट से आरंभ होगी, जो कि 05 मार्च के दिन दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। दृक पंचांग के अनुसार, मार्च 4, 2025 को स्कंद षष्ठी का व्रत रखा जाएगा। रवि योग- सुबह 06:43 बजे से शाम 06:49 बजे तक रहेगा। वहीं, सर्वार्थ सिद्धि योग रात 02:37, मार्च 05 से सुबह 06:42, मार्च 05 तक रहेगा।

स्कंद षष्ठी पूजा की विधि-

1- स्नान आदि कर मंदिर की साफ सफाई करें।

2- भगवान श्री कार्तिकेय का जलाभिषेक करें।

3- प्रभु का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें।

4- अब प्रभु को पूजन सामग्री माला, पुष्प, अक्षत, कलावा, सिंदूर और चंदन आदि अर्पित करें।

5- मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें।

6- पूरी श्रद्धा के साथ भगवान कार्तिकेय की आरती करें।

7- प्रभु को श्रद्धा अनुसार भोग लगाएं।

8- अंत में क्षमा प्रार्थना भी करें।

ये भी पढ़ें:10 मार्च को रखा जाएगा रंगभरी एकादशी व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त व व्रत पारण समय

इस मंत्र का करें जाप- देव सेनापते स्कंद कार्तिकेय भवोद्भव।

कुमार गुह गांगेय शक्तिहस्त नमोस्तु ते॥

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें