Holi: 2025 में होली कब है? जानें डेट, व पूजा विधि
- Holi 2025 Date: पंचांग के अनुसार, होली पूर्णिमा के दिन मनायी जाती है। माना जाता है की होलिका दहन के दिन भगवान विष्णु ने भगवान नरसिम्हा का अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया था। जानें, होली किस दिन मनायी जाएगी और पूजा की विधि-

Holi 2025 Date : फाल्गुन मास में होली का त्योहार हर साल मनाया जाता है। हर साल बड़े धूम-धाम के साथ होली का त्योहार मनाया जाता है। होली रंगों का पर्व है, जो साल में एक बार आता है। पंचांग के अनुसार, होली पूर्णिमा के दिन मनायी जाती है। इस साल मार्च के महीने में होली का पर्व है। माना जाता है की होलिका दहन के दिन भगवान विष्णु ने भगवान नरसिम्हा का अवतार लेकर हिरण्यकश्यप का वध किया था और भगवान कृष्ण ने पूतना का वध किया था। अगले दिन सभी गोपियों ने इसी खुशी में कृष्ण जी के साथ रंगों वाली होली खेली थी। आइए जानते हैं होली किस दिन मनायी जाएगी, पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि-
2025 में होली कब है: हिन्दू पंचांग के अनुसार, उदया तिथि के चलते पूर्णिमा 14 मार्च को है। इस साल रंगों की होली मार्च 14, 2025 के दिन खेली जाएगी। वहीं, होलिका दहन बृहस्पतिवार के दिन मार्च 13, 2025 को किया जाएगा।
पूजा मुहूर्त
होलिका दहन- बृहस्पतिवार, मार्च 13, 2025 को
फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - मार्च 13, 2025 को 10:35 पी एम
फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि समाप्त - मार्च 14, 2025 को 12:23 पी एम
भगवान श्री हरि विष्णु समेत सभी देवी-देवताओं का जलाभिषेक करें
विष्णु भगवान का पंचामृत सहित गंगाजल से अभिषेक करें
देवी-देवताओं को चंदन, धूप, फूल और फल अर्पित करें
देवी-देवताओं को अबीर अर्पित करें
मंदिर में घी का दीपक प्रज्वलित करें
पूरी श्रद्धा के साथ आरती करें
भोग लगाएं
अंत में क्षमा प्रार्थना जरूर करें
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।