Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Pitru Paksha 2024 If the death date of ancestors is not known then when should their Shraddha be performed Know

पितृ पक्ष 2024: अगर पूर्वजों की नहीं पता हो मृत्यु तिथि तो कब करना चाहिए उनका श्राद्ध? जानिए

  • Sarva Pitru Moksha Amavasya 2024: शास्त्रों के अनुसार, अगर कोई संपूर्ण तिथियों पर श्राद्ध नहीं कर पाया है तो वह सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध कर सकता है। इसी तरह पूर्वजों या पितरों की मृत्यु तिथि ज्ञात न होने पर अमावस्या तिथि को श्राद्ध किया जा सकता है। जानें कब सर्वपितृ अमावस्या-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 18 Sep 2024 11:55 AM
share Share

Sarva Pitru Amavasya 2024 Date: पितृ पक्ष 18 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक रहेंगे। अगर आपको अपने पितरों या पूर्वजों की मृत्यु तिथि पता नहीं है या आप पितरों की मृत्यु तिथि भूल चुके हैं ऐसे में आप श्राद्ध अमावस्या तिथि पर सकते हैं। यानी पितृ पक्ष में आने वाली सर्वपितृ अमावस्या के दिन इन पितरों का श्राद्ध किया जा सकता है। अगर कोई संपूर्ण तिथियों पर श्राद्ध करने में सक्षम नहीं है, तो वो केवल अमावस्या तिथि पर श्राद्ध कर सकता है। श्राद्ध को संपन्न करने के लिए कुतुप, रौहिण आदि शुभ मुहूर्त शुभ माने गए हैं। श्राद्ध के अंत में तर्पण किया जाता है।

पितृ विसर्जन अमावस्या- सर्व पितृ अमावस्या को पितृ विसर्जन अमावस्या भी कहा जाता है। इस दिन कुल के सभी पितरों का श्राद्ध किया जा सकता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, सर्व पितृ अमावस्या के दिन श्राद्ध करने से पितरों को कल्याण की प्राप्ति होती है और वो सीधे बैकुंठ जाते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, अमावस्या तिथि का श्राद्ध करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है। कहा जाता है कि सर्व पितृ अमावस्या के दिन ही पितर अपने लोक वापस जाते हैं।

सर्व पितृ अमावस्या श्राद्ध शुभ मुहूर्त- सर्व पितृ अमावस्या के दिन श्राद्ध, तर्पण व पिंडदान के लिए कुतुप मुहू्र्त सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। रौहिण मूहूर्त दोपहर 12:33 बजे से दोपहर 01:20 बजे तक रहेगा। अपराह्न काल का मुहू्र्त दोपहर 01:20 बजे से दोपहर 03:42 बजे तक रहेगा।

अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए- इस दिन कुत्ते, गाय, कौवे व चींटियों को भोजन करना शुभ माना गया है। शाम के समय अपने घर की दक्षिण दिशा में दीपक जलाना चाहिए। इस दिन पीपल के पेड़ में जल अर्पित करना चाहिए।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें