Palmistry: भाग्यशाली लोगों के हाथ में होती है ऐसी सूर्य रेखा, बिताते हैं सुख-सुविधाओं भरा जीवन
- Palmistry Sun Line in Hand: हथेली में सूर्य रेखा होने को भाग्यशाली होने का संकेत माना गया है। जानें हथेली में किस तरह की सूर्य रेखा मानी गई है शुभ-

Surya Rekha hath me: व्यक्ति की हथेली में कई रेखाएं पाई जाती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली की कुछ रेखाएं शुभ व कुछ रेखाएं अशुभ परिणाम प्रदान करती हैं। हथेली में भाग्यशाली या शुभ रेखाओं के होने पर जातक को कम मेहनत में ही अच्छे परिणाम प्राप्त हो जाते हैं। ऐसे लोग सुख-सुविधाओं भरा जीवन गुजारते हैं। हस्तरेखा शास्त्र में सूर्य रेखा को शुभ माना गया है। कहा जाता है कि कम लोगों के हाथ में ही स्पष्ट रूप से सूर्य रेखा पाई जाती है। जानें सूर्य रेखा कहां पर होती है और किस तरह के परिणाम प्राप्त होते हैं।
हथेली में सूर्य पर्वत कहां पर होता है: सूर्य रेखा रिंग फिंगर यानी अनामिका उंगली के एकदम नीचे होती है। इस भाग को सूर्य पर्वत कहा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यहां सीधी रेखा हो तो, वह सूर्य रेखा होती है। अगर रेखा हथेली पर बिना टूटी-फूटी हुई और एकदम स्पष्ट होती है, तो यह आपके भाग्यशाली होने का संकेत देती है।
जानें सूर्य रेखा से जुड़े परिणाम-
1. हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, सूर्य रेखा या सूर्य पर्वत का स्पष्ट होने का संकेत है कि आपका सामाजिक कद अच्छा रहेगा। लोग आपसे प्रभावित होंगे और आपका मान-सम्मान करेंगे।
2. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर हथेली पर एक साथ दो सूर्य रेखाएं एक-दूसरे के अंतर में होती हैं, तो इसे शुभ माना गया है। कहा जाता है कि ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने के योग बनते हैं।
3. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की हथेली में सूर्य पर्वत से निकलने वाली रेखा का एक हिस्सा मध्यमा उंगली और दूसरा हिस्सा छोटी उंगली की ओर जाती है, तो ऐसे लोग बुद्धिमान होते हैं।
4. सूर्य रेखा पर स्वास्तिक का निशान शुभ माना गया है। कहते हैं कि ऐसे व्यक्ति को जीवन में सुख-समृद्धि व मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।