Palmistry: भाग्यशाली लोगों के हाथ में होता है ऐसा गुरु व शुक्र पर्वत, मां लक्ष्मी की रहती है कृपा
- Guru-Shukra parvat in hand: हाथ में गुरु व शुक्र पर्वत का उभरा होना व स्पष्ट रूप से दिखना अत्यंत शुभ माना गया है। जानें इससे जुड़ी खास बातें-

Palmistry Reading in Hindi: हस्तरेखा शास्त्र में शुक्र व गुरु पर्वत का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि जिन लोगों के हाथ में ये पर्वत उभरे हुए होते हैं, वे भाग्यशाली होते हैं। कहते हैं कि ऐसे लोग सुख-सुविधाओं से भरा जीवन बिताते हैं और इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। हस्तरेखा शास्त्र में शुक्र व गुरु पर्वत के बीच के स्थान को देवस्थान बताया गया है। हथेली में गुरु व शुक्र पर्वत जितना गहरा होता है, उतना ही शुभ माना गया है। जानें हथेली में शुक्र व गुरु पर्वत कहां पर होता है और इससे जुड़ी खास बातें-
1. शुक्र पर्वत- मणिबंध के ऊपर व अंगूठे के नीचे का जो उभार होता है, उसे शुक्र पर्वत कहा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के हाथ में यह पर्वत पूर्ण रूप से विकसित और उभार लिए होते हैं, वे लोग भौतिक सुखों से परिपूर्ण होते हैं। माना जाता है कि इन लोगों को जीवन में धन का अभाव नहीं होता है। लव लाइफ अच्छी रहती है। जीवनसाथी का साथ मिलता है।
2. गुरु पर्वत: हथेली में तर्जनी उंगली के ठीक नीचे वाले भाग को गुरु पर्वत कहा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन जातकों के हाथ में गुरु पर्वत उभरा हुआ व स्पष्ट होता है, वे भाग्यशाली होते हैं। कहा जाता है कि ऐसे लोग अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त कर लेते हैं। ऐसे लोगों में आत्मसम्मान बहुत होता है। जिन जातकों का गुरु पर्वत उभरा होता है वे ज्यादातर लेखन, मैनेजमेंट और सरकारी नौकरी को करियर के तौर पर चुनते हैं। इन लोगों में धर्म-कर्म की भावना होती है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।