Palmistry: हथेली में J से लेकर N तक के निशान का क्या मतलब होता है?
- English letter on palm: हथेली पर बनने वाले अंग्रेजी के अक्षर J से लेकर N तक का क्या मतलब होता है? जानें-

Palmistry: हथेली पर बनने वाली रेखाओं का अर्थ अलग-अलग होता है। हाथ की कुछ आड़ी-तिरछी रेखाओं से कुछ हथेली में अंग्रेजी के निशान की आकृति बन जाती है। हस्तरेखा शास्त्र में अंग्रेजी के इन अक्षरों का अध्ययन करके भूत, भविष्य व वर्तमान के बारे में पता लगाया जाता है। जानें आज हथेली पर बनने वाले J से लेकर N तक के अक्षरों के बारे में खास बातें-
1. हथेली में J का निशान- हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की हथेली में J का निशान पाया जाता है, वे जीवन में शॉर्टकट अपनाकर सफलता पाने की चाहत रखते हैं। दाएं हाथ में यह निशान होने पर माता के लिए कष्टकारी हो सकता है। जबकि बाएं हाथ में यह निशान हो तो अप्रिय घटना होने की आशंका रहती है। अगर महिलाओं के हाथ में यह निशान होता है, तो उन्हें गर्भावस्था के दौरान सतर्कता बरतनी चाहिए।
2. हथेली में K का निशान- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में K का निशान दुर्भाग्य का सूचक माना गया है। अगर यह निशान हथेली के मध्य से प्रारंभ होकर शनि पर्वत यानी मध्यमा अंगुलि तक जाता है, तो यह भाग्य में रुकावट का कारण बनता है। कहा जाता है कि ऐसे लोगों को करियर में सफलता पाने में संघर्ष का सामना करना पड़ता है।
3. हथेली में L का निशान- हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी जातक की हथेली में L अक्षर जैसी आकृति बनती है, तो उसकी जन्मकुंडली में केतु की स्थिति शुभ होती है। हथेली में ऐसा निशान लंबी आयु व स्वस्थ शरीर का प्रतीक माना गया है।
4. हथेली में M का निशान- हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों की हथेली में अंग्रेजी के अक्षर M जैसी आकृति बनती है, ऐसे लोग बुद्धिमान होते हैं। कहा जाता है कि ये लोग अपनी बुद्धि के बल पर यश व सफलता प्राप्त करते हैं।
5. हथेली में N का निशान- कहा जाता है कि ऐसी रेखाएं किसी राहु क्षेत्रों से निकलती नजर आती है। अगर यह निशान भाग्य रेखा से मिलता नजर आता है, तो ऐसे लोग कम आयु में ही सफलता हासिल करते हैं।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।