Palmistry: हथेली में मंदिर का निशान शुभ होता है या अशुभ? जानें इससे जुड़े संकेत
- Hatheli me mandir ka nishan: हथेली में कई रेखाएं व चिन्ह पाए जाते हैं। हर चिन्ह का मतलब अलग-अलग होता है। जानें हथेली पर बनने वाले मंदिर के निशान के बारे में-

Temple signs in hand: हथेली में कई तरह के शुभ निशान या चिन्ह बनते हैं। इनमें से एक है मंदिर का निशान। हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, यह निशान कम लोगों के हाथ में ही पाया जाता है। हथेली में मंदिर का निशान जिन जातकों की हथेली में होता है उन्हें अत्यंत भाग्यशाली माना गया है। हाथ में पहले वर्ग बनता है और उसके ऊपर त्रिकोण जैसी मंदिर की रचना होती है। जानें हथेली पर मंदिर का निशान बनने वाले जातक का स्वभाव व व्यक्तित्व-
हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के हाथ में मंदिर का निशान बनता है, ऐसे लोग धर्म-कर्म के कार्यों में हिस्सा लेते हैं। ऐसे लोग धर्म के रास्ते से धन की ओर बढ़ते हैं। ऐसे लोगों की वाणी मधुर होती है और ये लोग अपनी वाणी से दूसरों को आकर्षित करते हैं। इनकी समाज में मान-प्रतिष्ठा होती है।
अलग-अलग पर्वत पर मंदिर का निशान होना-
1. गुरु पर्वत पर मंदिर का निशान- हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों के गुरु पर्वत पर मंदिर का निशान होता है, ऐसे लोग मठाधीश हो सकते हैं।
2. शनि पर्वत पर मंदिर का निशान- अगर शनि पर्वत पर मंदिर का चिन्ह होता है, तो ऐसे लोग गुप्त विद्या के जानकार हो सकते हैं।
3. सूर्य पर्वत पर मंदिर का चिन्ह- जिन जातकों के सूर्य पर्वत पर मंदिर का चिन्ह होता है, उन्हें दुनियाभर में कीर्ति की प्राप्ति होती है।
4. केतु पर्वत पर मंदिर का निशान- जिन लोगों के केतु पर्वत पर मंदिर का निशान होता है, उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान होता है और यह अपने क्षेत्र में विशेष पहचान बनाते हैं।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।