मेष से लेकर मीन राशि वाले रवि प्रदोष व्रत पर आज करें ये उपाय, बरसेगी शिव-कृपा
- Ravi Pradosh Vrat: रवि प्रदोष व्रत की पूजा संध्या के समय करना लाभदायक माना जाता है। वहीं, रवि प्रदोष के दिन राशि अनुसार कुछ उपाय करने से ग्रहों की स्थिति मजबूत कर सकते हैं साथ ही शिव जी को प्रसन्न भी कर सकते हैं।

Ravi Pradosh Vrat 2025: फरवरी का पहला प्रदोष व्रत आज रखा जाएगा। शुभ योग में व्रती रवि प्रदोष व्रत रख शिव जी का ध्यान करेंगी। रवि प्रदोष की पूजा संध्या के समय की जाती है। रवि प्रदोष व्रत रखने और प्रदोष काल में कुछ उपाय करने से जीवन की समस्याएं दूर हो सकती हैं। इसलिए शिव जी को प्रसन्न करने के लिए आज रवि प्रदोष के दिन जरूर करें अपनी राशि अनुसार शाम के शुभ मुहूर्त में ये उपाय-
प्रदोष पूजा मुहूर्त - 07:25 पी एम से 08:42 पी एम
अवधि - 01 घण्टा 17 मिनट्स
मेष से लेकर मीन राशि वाले रवि प्रदोष व्रत पर आज करें ये उपाय, बरसेगी शिव-कृपा
मेष राशि- भगवान शिव का अभिषेक करें।
वृषभ राशि- इस राशि के लोग भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें।
मिथुन राशि- शिव जी की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं।
कर्क राशि- भोलेनाथ को खुश करने के लिए कनेर के फूल अर्पित करें।
सिंह राशि- सिंह राशि के लोग भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए भांग का भोग लगाएं।
कन्या राशि- भगवान शिव को खुश करने के लिए शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं।
तुला राशि- तुला राशि वाले पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को भगवान शिव की विधिवत पूजा अर्चना करनी चाहिए और शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।
धनु राशि- शिवजी की कृपा पाने के लिए ओम नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें।
मकर राशि- भोलेनाथ को खुश करने और शनि की साढे साती के प्रभाव को कम करने के लिए शिव चालीसा का पाठ करें।
कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को शिवलिंग पर काला तिल चढ़ाना चाहिए और गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।
मीन राशि- शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए कच्चे दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।