Hindi Newsधर्म न्यूज़On Ravi Pradosh Vrat 2025 muhurat puja time shiva pooja vidhi

रवि प्रदोष व्रत पर शुभ योग, जानें पूजा मुहूर्त, व विधि

  • Ravi Pradosh Vrat 2025 : भगवान शिव को समर्पित यह प्रदोष व्रत रवि प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा। इस दिन व्रत रख संध्या के समय विधिवत भगवान शिव समेत पूरे शिव परिवार की उपासना की जाती है।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 5 Feb 2025 04:48 PM
share Share
Follow Us on
रवि प्रदोष व्रत पर शुभ योग, जानें पूजा मुहूर्त, व विधि

Ravi Pradosh Vrat 2025: इस साल फरवरी के महीने में पहला प्रदोष व्रत रविवार के दिन पड़ रहा है। भगवान शिव को समर्पित यह प्रदोष व्रत रवि प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाएगा। इस दिन व्रत रख संध्या के समय विधिवत भगवान शिव समेत पूरे शिव परिवार की उपासना की जाती है। जानें पूजा मुहूर्त, उपाय, मंत्र व विधि-

रवि प्रदोष व्रत पर शुभ योग: पंचांग के अनुसार, रवि प्रदोष व्रत के दिन त्रिपुष्कर योग व प्रीति योग बन रहे हैं। दोनों ही योग शुभ माने जाते हैं। इस दिन शाम 05:53 से 07:25 पी एम तक त्रिपुष्कर योग का निर्माण होगा। वहीं, प्रीति योग दोपहर 12:07 बजे से फरवरी 10 की सुबह 10:27 ए एम तक रहेगा।

ये भी पढ़ें:भौम प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा? जानें इस दिन क्या नहीं करना चाहिए
ये भी पढ़ें:जया एकादशी की पूजा व व्रत पारण कब होगा? जानें मुहूर्त, विधि व उपाय

मुहूर्त

त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ - फरवरी 09, 2025 को 07:25 पी एम

त्रयोदशी तिथि समाप्त - फरवरी 10, 2025 को 06:57 पी एम

प्रदोष पूजा मुहूर्त - 07:25 पी एम से 08:42 पी एम

अवधि - 01 घण्टा 17 मिनट्स

दिन का प्रदोष समय - 06:07 पी एम से 08:42 पी एम

पूजा-विधि: स्नान करने के बाद साफ वस्त्र धारण कर लें। शिव परिवार सहित सभी देवी-देवताओं की विधिवत पूजा करें। अगर व्रत रखना है तो हाथ में पवित्र जल, फूल और अक्षत लेकर व्रत रखने का संकल्प लें। फिर संध्या के समय घर के मंदिर में गोधूलि बेला में दीपक जलाएं। फिर शिव मंदिर या घर में भगवान शिव का अभिषेक करें और शिव परिवार की विधिवत पूजा-अर्चना करें। अब रवि प्रदोष व्रत की कथा सुनें। फिर घी के दीपक से पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की आरती करें। अंत में ॐ नमः शिवाय का मंत्र-जाप करें। अंत में क्षमा प्रार्थना भी करें।

मंत्र: ॐ नमः शिवाय, श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

प्रदोष उपाय: शिव जी की असीम कृपा पाने के लिए पूजन के दौरान शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें-

1. घी

2. दही

3. फूल

4. फल

5. अक्षत

6. बेलपत्र

7. धतूरा

8. भांग

9. शहद

10. गंगाजल

11. सफेद चंदन

12. काला तिल

13. कच्चा दूध

14. हरी मूंग दाल

15. शमी का पत्ता

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें