Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Numerology mulank 2 people should avoid these mistakes

Numerology : मूलांक 2 वालों को इन बातों का रखना चाहिए खास ध्यान, एक्सपर्ट से जानें सबकुछ

  • Numerology : जिस तरह राशि चक्र में हर राशि का संबंध किसी न किसी ग्रह से होता है, उसी तरह से न्यूमेरोलॉजी में प्रत्येक मूलांक के स्वामी ग्रह होते हैं। अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 2 वालों के स्वामी चंद्रमा होते हैं।

Arti Tripathi लाइव हिन्दुस्तानFri, 13 Sep 2024 12:28 PM
share Share

Numerology : अंकज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह के 2,11,20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। मूलांक 2 वालों के स्वामी चंद्रदेव होते है। चंद्रमा का मूलांक 2 वालों पर काफी गहरा प्रभाव होता है। मान्यता है कि मूलांक 2 वाले काफी सेंसिटिव, परिवर्तनशील और शांति प्रिय होते हैं। हरीश जौहरी द्वारा लिखी गई पुस्तक न्यूमेरोलॉजी के अनुसार, मूलांक 2 वालों में कई खूबियां और कमजोरियां होती हैं। इस मूलांक की फीमेल्स काफी इमोशनल होती हैं। कई बार इन्हें काफी निराशा महसूस होती हैं। वहीं, 29 तारीख को जन्मे लड़के मेंटली स्ट्रॉन्ग, भाग्यशाली और मेहनती होते हैं। मूलांक 2 के जातक अपने डिसीजन से पीछे नहीं हटते हैं। कमिटमेंट के लिए जानते जाते हैं। वाद-विवाद से दूर रहते हैं। यह काफी लविंग, केयरिंग हेल्पफुल और सरल हृदय वाले होते हैं,लेकिन इनमें धैर्य थोड़ा कम होता है। मूलांक 2 वालों को अपने लाइफ में कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। आइए जानते हैं....

मूलांक 2 वालों को इन बातों का रखना चाहिए ध्यान-

मूलांक 2 वालों को अपना कोई भी कार्य अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए।

मूलांक 2 के व्यक्तियों को ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए, जो थोड़ा चापलूस हों या बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेशन करते हों।

मूलांक 2 वालों को मानसिक अशांति और बेचैनी से बचने के लिए मेडिटेशन करना चाहिए।

मूलांक 2 के जातक काफी सेंसिटिव और इमोशनल होते हैं, इसलिए इन्हें दूसरे जेंडर के लोगों से बहुत संभलकर दोस्ती करनी चाहिए। ज्यादा दोस्ती परेशानियां बढ़ा सकती हैं।

अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2 वालों को गुस्से पर कंट्रोल रखना चाहिए और जल्दबाजी में कोई डिसीजन लेने से बचना चाहिए।

इसके साथ ही मूलांक 2 के जातकों को स्पोर्ट्स और हॉबी समेत आउटडोर एक्टिविटी में शामिल होना चाहिए, ताकि आप हेल्दी और फिट रह सकें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें