Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़numerology horoscope 6 september 2024 rashifal know your future predictions by date of birth ank jyotish

6 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अपना अंकराशि भविष्यफल

  • ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तानThu, 5 Sep 2024 03:43 PM
share Share

Numerology Horoscope 6 Septembe 2024 : ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 6 सितंबर का दिन…

मूलांक 1- मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन तेजी लाने वाला है। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में आगे रहेंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। व्यावसायिक कार्यों में सफलता हासिल होगी। आपका व्यक्तित्व निखर जाएगा।

मूलांक 2- मूलांक 2 वालों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। लालच और प्रलोभन में पड़ने से बचें। आप कई मामलों को आसानी से संभाल लेंगे। माहौल अच्छा रहेगा। अपनों के सहयोग से आप कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें।

मूलांक 3- मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। यह आपके जीवन में उन्नति लेकर आएगा। धोखेबाज व्यक्तियों से आप दूरी बनाकर रखेंगे। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। आप सीख और सलाह के साथ आगे बढ़ेंगे। निजी मामले पॉजिटिव रहेंगे। व्यावसायिक कार्यों पर प्रभाव पड़ेगा। 

मूलांक 4- मूलांक 4 वालों के लिए आज का दिन भाग्योदय कर सकता है। आपके अटके काम बनेंगे। आप महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल करेंगे। आपकी कार्यशैली प्रभावशाली रहेगी। कार्यस्थल पर सभी आपकी प्रतिभा की तारीफ करेंगे। आपको नौकरी से जुड़े नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। अनुभव से आपको लाभ होगा।

मूलांक 5- आज का दिन मूलांक 5 वालों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। व्यावसायिक मामलों में आप अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखेंगे। कामकाज से जुड़े रिश्तों में मजबूती आएगी। कार्यों में सफलता हासिल होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सफलता आसानी से हासिल होगी। 

मूलांक 6- मूलांक 6 के लिए आज का दिन सुखद अनुभव दिलाने वाला है। आपको सहकर्मियों और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा।आप रिश्तों को अच्छे से निभाएंगे। आप लाभकारी अवसरों का लाभ उठाएंगे। आप लोगों के बीच विश्वास बढ़ाएंगे। परिवार में शांति रहेगी। आप जिद या जल्दबाजी नहीं करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मूलांक 7- मूलांक 7 के लिए आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। सुख-समृद्धि का आगमन हो सकता है। हर तरफ से सुखद समाचार मिल सकते हैं।  निजी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। करियर और व्यावसायिक मामलों में तालमेल रहेगा। धैर्य से काम लें और लक्ष्यों की ओर बढ़ते रहें। सफलता हासिल होगी।

मूलांक 8- मूलांक 8 वालों के लिए आज का दिन पर्सनल मामलों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने घर-परिवार में तालमेल बनाए रखेंगे। सादगी आपको आगे बढ़ाएगी। अपनी प्लानिंग को शेयर करने से बचें। आत्मविश्वास बना रहेगा। निजी प्रयासों में आप गति बनाए रखेंगे। कामकाज में आपको प्रयासों के अनुरूप सफलता हासिल होगी।

मूलांक 9- आज का दिन मूलांक 9 वालों के लिए महत्वपूर्ण सफलता का संकेत देता है। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। रिश्तों में सुधार आएगा। आप अपने करियर और व्यावसायिक मामलों में अच्छा प्रदर्शन दिखाएंगे। सफलता का प्रतिशत बढ़ेगा। आप तेजी से आगे बढ़ेंगे। सीखने और सलाह पर ध्यान दें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें