अंकराशि: 1 से 9 मूलांक वालों का 30 जनवरी का दिन कैसा रहेगा? जन्म तिथि से जानें राशिफल
- Horoscope Numerology 30 January 2025 : ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Numerology Horoscope 30 January 2025: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें, 1 से 9 मूलांक वालों का 30 जनवरी का दिन कैसा रहेगा? जन्म तिथि से जानें राशिफल-
मूलांक-1: मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। मानसिक तनाव बना रहेगा। लेकिन लिखने-पढ़ने के लिए समय अच्छा रहेगा। हालांकि निवेश से बचना चाहिए। कार्यस्थल पर किसी काम को करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। स्वास्थ्य मध्यम है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।
मूलांक-2: मूलांक 2 वालों को आज गृह कलह से बचना चाहिए। हालांकि भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। सेहत अच्छी रहेगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अपनों का साथ होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
मूलांक-3: मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। कार्यस्थल पर आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापारिक स्थिति अच्छी होगी। धन का आवक बढ़ेगा।
मूलांक-4: मूलांक 4 वालों को आज आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। भाग्यवश किसी काम में सफलता प्राप्त हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी। व्यापारिक रूप से मुनाफा होगा। हालांकि अज्ञात भय सताएगा, जिसके कारण मानसिक तनाव हो सकता है।
मूलांक-5: मूलांक 5 वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। समाज में सराहना होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ व स्वास्थ्य पर नजर रखें। आर्थिक रूप से पहले से अच्छी स्थिति में आएंगे। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी।
मूलांक-6: मूलांक 6 वालों को खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। परिस्थितियां विपरीत नजर आ रही हैं। थोड़ा संभलकर दिन पार करें। वाहन प्रयोग में सतर्कता बरतना जरूरी है। गृहकलह से बचें। सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
मूलांक-7: मूलांक 7 वाले आज सितारों की तरह चमकेंगे। करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। अपनों का साथ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक संपन्नता की ओर जाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मूलांक-8: मूलांक 8 वालों का भाग्य साथ देगा। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग होगा। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य पर नजर रखें। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा।
मूलांक-9: मूलांक 9 वालों को आर्थिक लाभ होगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने का योग है। सेहत अच्छी रहेगी। बच्चों को करियर में तरक्की मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। धैर्य बनाए रखना जरूरी है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।