Hindi Newsधर्म न्यूज़Money line in hand palmistry dhan rekha konsi hoti hai aur hath me kahan par hoti hai

Palmistry: हथेली में धन की रेखा कहां होती है? जानें इससे जुड़ी खास बातें

  • Money line in Hand: हथेली में कुछ रेखाओं का होना बहुत ही शुभ माना जाता है। जानें हाथ में बनने वाली धन की रेखा के बारे में-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 19 March 2025 12:09 PM
share Share
Follow Us on
Palmistry: हथेली में धन की रेखा कहां होती है? जानें इससे जुड़ी खास बातें

Money Line in Hand: हथेली पर बनने वाली आड़ी-तिरछी रेखाओं से व्यक्ति के भूत, भविष्य व वर्तमान का पता किया जाता है। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं व उन पर बनने चिन्ह या निशान का बहुत महत्व है। कहा जाता है कि हथेली पर कुछ रेखाओं का बनना अत्यंत शुभ माना गया है, जिनमें से एक है धन की रेखा। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों की हथेली पर धन की रेखा एकदम स्पष्ट व उभरी हुई होती है, वे जीवन में धन-धान्य से परिपूर्ण रहते हैं। जानें हथेली में धन की रेखा कहां होती है और इससे जुड़ी खास बातें-

हाथ में धन की रेखा कहां होती है: आमतौर पर हाथ में धन की रेखा सबसे छोटी उंगली के नीचे बुध पर्वत से शुरू होती है। धन रेखा कनिष्ठा उंगली के नीचे सीधी खड़ी रेखा होती है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, धन की रेखा से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति का पता लगाया जाता है।

ये भी पढ़ें:13 अप्रैल को शुक्र होंगे मार्गी, इन 3 राशियों के धन-धान्य में होगी वृद्धि

ऐसे लोग होते हैं किस्मत वाले- हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के हाथ में धन की रेखा गहरी व स्पष्ट होती है, वे लोग धन को समझदारी से इस्तेमाल करते हैं। इसका लाभ इन्हें भविष्य में मिलता है। कहा जाता है कि जिन लोगों के हाथ में धन की रेखा सीधे चंद्र पर्वत तक जाती है, वे आर्थिक रूप से भाग्यशाली होते हैं और सुख-सुविधाओं भरा जीवन बिताते हैं।

इन लोगों को होता है नुकसान- हस्त रेखा शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों के हाथ में धन की रेखा सीधी नहीं होती है बल्कि लहरदार या कटी हुई होती है, ऐसे लोगों को धन कमाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आर्थिक रूप से ये लोग स्थिर नहीं होते हैं।

ये भी पढ़ें:हस्त रेखा: भाग्यशाली लोगों के हाथ में होती है ऐसी सूर्य रेखा

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें