Shukra Margi 2025: 13 अप्रैल को शुक्र होंगे मार्गी, इन 3 राशियों के धन-धान्य में होगी वृद्धि
- Shukra Margi 2025 Horoscope: शुक्र मीन राशि में वक्री से मार्गी चाल अप्रैल में शुरू करेंगे। शुक्र की सीधी चाल कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगी। जानें शुक्र मार्गी की लकी राशियां-

Shukra Margi 2025 Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख-संपदा, वैभव व ऐश्वर्य आदि का कारक माना गया है। शुक्र की चाल या स्थिति में बदलाव, राशि परिवर्तन का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ता है। शुक्र इस समय वक्री यानी उलटी चाल चल रहे हैं औऱ जल्द ही सीधी चाल शुरू करेंगे। शुक्र मीन राशि में 02 मार्च 2025 को वक्री हुए थे और अब 13 अप्रैल 2025 को मार्गी होंगे। शुक्र के मार्गी होने का अर्थ ग्रह की सीधी चाल से है। शुक्र के मीन राशि में मार्गी होने से कुछ राशियों पर इसका शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, शुक्र की सीधी चाल 3 राशियों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। जानें शुक्र मार्गी की लकी राशियां-
1. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र की सीधी चाल लाभकारी रहेगी। शुक्र आपकी राशि के करियर और कारोबार भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। आपको आय में वृद्धि मिल सकती है। लव लाइफ में सुधार होगा। जीवनसाथी का सात मिलेगा। नौकरी में बदलाव के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। व्यावसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
2. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए शुक्र की सीधी चाल शुभ रहने वाली है। शुक्र आपकी राशि के सप्तम भाव में मार्गी होंगे। इससे आपका वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापारिक रूप से सफलता मिलेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।
3. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र की सीधी चाल अनुकूल रहने वाली है। शुक्र आपकी राशि के धन व वाणी भाव में मार्गी होंगे। इससे आपको आकस्मिक धन लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अटके हुए धन की वापसी संभव है। कार्यस्थल पर स्किल दिखाने का मौका मिलेगा। नौकरी में बदलाव के संकेत हैं।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।