Mauni Amavasya Rashifal: मौनी अमावस्या पर तीन ग्रहों का खास संयोग, इन 4 राशियों को होगा लाभ
- Mauni Amavasya 2025 Horoscope: मौनी अमावस्या पर ग्रहों का खास संयोग कुछ राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। जानें इन राशियों के बारे में-

Mauni amavasya rashifal 2025: हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है। इसे माघ अमावस्या भी कहा जाता है। इस साल मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025 को है। ज्योतिष गणना के अनुसार, मौनी अमावस्या पर तीन ग्रहों का खास संयोग बन रहा है, जिसे त्रिग्रही संयोग कहते हैं। इस योग से कुछ राशि के जातकों को अत्यंत शुभ परिणाम मिलेंगे। मौनी अमावस्या पर सूर्य, चंद्रमा व बुध मकर राशि में विराजमान रहेंगे। तीन ग्रहों के एक साथ होने से त्रिग्रही योग का संयोग बनेगा। यह संयोग कुछ राशियों को लाभकारी परिणाम प्रदान करेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति अपनी नवम दृष्टि भी तीन ग्रहों पर डालेंगे। गुरु की दृष्टि के कारण नवपंचम योग का भी निर्माण होगा। जानें ग्रहों का यह शुभ संयोग किन राशियों के लिए साबित होगा फायदेमंद। जानें मौनी अमावस्या का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ।
वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के जीवन में चली आ रही परेशानियों खत्म हो जाएंगी। कार्यों की विघ्न-बाधा समाप्त होगी। रोजी-रोजगार में तरक्की मिलने के योग हैं। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। यात्रा का योग बनेगा। आर्थिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी।
कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए त्रिग्रही योग जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। करियर में उन्नति अवसरों की प्राप्ति होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आय में वृद्धि मिलने की संभावना है। लव लाइफ में सुधार होगा। कारोबारियों के लिए भी अच्छा समय।
तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए मौनी अमावस्या पर बन रहे ग्रहों का शुभ संयोग लाभकारी रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौका प्राप्त होंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपनों का साथ होगा। व्यावसायिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए भाग्यवर्धक समय का निर्माण होगा। किसी सुखद समाचार की प्राप्ति हो सकती है। धन से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।