Hindi Newsधर्म न्यूज़Magh Gupt Navratri Navami 2025 Daan What to Donate on Gupt Navratri Navami According to Zodiac Signs

आज गुप्त नवरात्रि की नवमी व गुरुवार का शुभ संयोग: राशिनुसार इन चीजों का करें दान

  • Gupt Navaratri Navami 2025 Daan: माघ गुप्त नवरात्रि की नवमी व गुरुवार के शुभ संयोग पर मेष से लेकर मीन राशि वाले राशिनुसार करें इन चीजों का दान-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 6 Feb 2025 08:30 AM
share Share
Follow Us on
आज गुप्त नवरात्रि की नवमी व गुरुवार का शुभ संयोग: राशिनुसार इन चीजों का करें दान

Magh Gupt Navratri Navami 2025: माघ माह की गुप्त नवरात्रि का आखिरी दिन आज 06 फरवरी 2025 को, गुरुवार है। गुरुवार के दिन गुप्त नवरात्रि की नवमी होने के कारण मां दुर्गा के साथ भगवान शिव व भगवान विष्णु की पूजा का शुभ संयोग बन रहा है। मान्यता है कि इस दिन राशिनुसार कुछ चीजों का दान करने से गुरु ग्रह संबंधित दोष दूर होता है और पुण्य की प्राप्ति होती है। जानें माघ गुप्त नवरात्रि नवमी व गुरुवार के योग में राशि अनुसार किन चीजों का दान करें-

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए मसूर की दाल व सफेद मिठाइयों का दान करना शुभ रहेगा।

2. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी चीजों का दान करना लाभकारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:फरवरी में जया एकादशी के बाद कब है विजया एकादशी? जानें डेट, पूजन व व्रत पारण समय

3. मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले पूजन सामग्री दान कर सकते हैं।

4. कर्क राशि- कर्क राशि वालों को शुभ फलों के लिए पौधों का दान करना चाहिए।

5. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए तिल व गुड़ का दान अत्यंत शुभ रहेगा।

6. कन्या राशि- हरी मूंग दाल दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

7. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए आज फल का दान करना अति उत्तम रहेगा।

8. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को आज मसूर दाल का दान करना शुभ रहेगा।

9. धनु राशि- धनु राशि वालों को आज चने की दाल दान करनी चाहिए।

10. मकर राशि- मकर राशि के जातक आज सरसों का तेल या काले तिल दान कर सकते हैं।

11. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों को तेल का दान करना शुभ रहेगा।

12. मीन राशि- मीन राशि के स्वामी गुरु हैं। गुरु दोष से मुक्ति के लिए आज पीले रंग के कपड़ों का दान करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:घर में लगी दीवार घड़ी ला सकती है बुरा समय, जान लें ये 5 आसान वास्तु टिप्स

आज बन रहा ब्रह्म व इंद्र योग: गुप्त नवरात्रि की नवमी पर ब्रह्म व इंद्र योग का शुभ संयोग बन रहा है। ब्रह्म योग शाम 06 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। इसके बाद इंद्र योग प्रारंभ होगा। ज्योतिष शास्त्र में ब्रह्म व इंद्र योग को अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्य पूर्ण होते हैं व शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें