Hindi Newsधर्म न्यूज़Jaya Ekadashi and Vijaya Ekadashi 2025 February Date Pujan Muhurat and Vrat Paran Timing

फरवरी में जया एकादशी के बाद कब है विजया एकादशी? जानें डेट, पूजन व व्रत पारण मुहर्त

  • February Ekadashi 2025 Date: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। फरवरी महीने में जया और विजया एकादशी व्रत कब रखे जाएंगे। जानें डेट, पूजन का समय व व्रत पारण टाइमिंग-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 6 Feb 2025 07:55 AM
share Share
Follow Us on
फरवरी में जया एकादशी के बाद कब है विजया एकादशी? जानें डेट, पूजन व व्रत पारण मुहर्त

February Ekadashi 2025 Date: हिंदू धर्म में हर महीने दो एकादशी व्रत रखे जाते हैं। इस तरह से वर्ष में कुल 24 एकादशी व्रत पड़ते हैं। अब फरवरी महीने में जया एकादशी व विजया एकादशी व्रत आएंगे। एकादशी व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन सृष्टि के पालनकर्ता श्री हरि व माता लक्ष्मी की पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। जानें फरवरी में जया एकादशी व विजया एकादशी कब है, शुभ मुहूर्त व व्रत पारण का समय-

जया एकादशी कब है 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह के शु्क्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी व्रत रखा जाता है। इस साल जया एकादशी 8 फरवरी 2025, शनिवार को है।

ये भी पढ़ें:एक दिन के अंतर में बुध गोचर व शनि अस्त, 28 फरवरी से इन 3 राशियों को मिलेंगे शुभ

जया एकादशी शुभ मुहूर्त 2025: एकादशी तिथि 07 फरवरी 2025 को रात 09 बजकर 26 मिनट पर प्रारंभ होगी और 08 फरवरी 2025 को रात 08 बजकर 15 मिनट पर समापन होगा। इस दिन पूजन का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:21 से सुबह 06:13 बजे तक रहेगा। रवि योग सुबह 07:05 से शाम 06:07 बजे तक रहेगा। अमृत काल 09:31 ए एम से 11:05 ए एम तक रहेगा।

जया एकादशी 2025 व्रत पारण मुहूर्त: जया एकादशी व्रत का पारण 09 फरवरी 2025 को किया जाएगा। व्रत पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 04 मिनट से सुबह 09 बजकर 17 मिनट तक रहेगा।

विजया एकादशी 2025 कब है: हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी है। इस साल विजया एकादशी 24 फरवरी 2025, सोमवार को है।

विजया एकादशी शुभ मुहूर्त 2025: एकादशी तिथि 23 फरवरी 2025 को दोपहर 1 बजकर 55 मिनट पर प्रारंभ होगी और 24 फरवरी 2025 को दोपहर 01 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी। पूजन का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:11 से सुबह 06:01 बजे तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 02:07 से दोपहर 03:45 मिनट तक रहेगा।

ये भी पढ़ें:घर में लगी दीवार घड़ी ला सकती है बुरा समय, जान लें ये 5 आसान वास्तु टिप्स

विजया एकादशी व्रत पारण 2025: विजया एकादशी व्रत का पारण 25 फरवरी 2025, मंगलवार को किया जाएगा। व्रत पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 50 मिनट से सुबह 09 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। पारण तिथि के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय दोपहर 12 बजकर 47 मिनट है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें