अंकराशि : मूलांक 1-9 वालों के लिए कैसा रहेगा 3 फरवरी का दिन? जन्मतिथि से जानें भविष्यफल
- ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Numerology Horoscope 3 February 2025: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें 1-9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा 3 फरवरी का दिन। पढ़ें अंक राशिफल-
मूलांक 1- आज मूलांक 1 वालों की लव लाइफ में थोड़ी उटा-पटक हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अनबन के संकेत हैं। आर्थिक मामलों में सफलता हासिल होगी। रुके हुए काम बनेंगे। किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। माता की सेहत में सुधार होगा। आज खर्चों पर काबू रखें और बचत पर जोर दें। मेहनत का आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा।
मूलांक 2- आज मूलांक 2 वालों के लिए दिन सौभाग्य लेकर आया है। आपको किसी अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों के लिए मुनाफे वाला दिन साबित होगा। परिवार व दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज आपके फैसले सही सिद्ध हो सकते हैं। व्यापारियों को नए व्यापार के विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे।
मूलांक 3- मूलांक 3 वालों को आज नौकरी में तरक्की मिल सकती है। आय के साधन बढ़ेंगे। किसी अपने का साथ मिलेगा। आज घरेलू मोर्चे पर सकारात्मक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि अतीत की बातों को लेकर मन परेशान रह सकता है। खानपान का ध्यान रखें और वाद-विवाद से दूरी बनाएं। सेहत अच्छी रहने वाली है।
मूलांक 4- आज का दिन मूलांक 4 वालों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। ऑफिस में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धन से जुड़े मामलों में सतर्कता बरतें, वरना नुकसान हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। वाणी पर काबू रखें, वरना कोई प्रिय व्यक्ति नाराज हो सकता है। व्यापारियों के लिए शुभ दिन।
मूलांक 5- मूलांक 5 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापारियों को मुनाफा होगा। कार्यस्थल पर आपको साथ काम करने वालों का सपोर्ट मिलेगा। सेहत से जुड़ी परेशानियों का तुरंत हल निकालें, वरना बाद में बड़ा रोग बन सकती हैं। ऑफिस में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
मूलांक 6- मूलांक 6 वालों को आज कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को आज मनमुताबिक फल प्राप्त होंगे। परिवार से किसी बड़े-बुजुर्ग का सहयोग मिल सकता है। करियर के लिहाज से आपका दिन अच्छा रहने वाला है। पिता का साथ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। धन की स्थिति अच्छी रहने वाली है। रुपए-पैसे उधार देने से बचें।
मूलांक 7- आज कुछ कार्यों में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी पेशा करने वालों को आज नई नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। यात्रा करने से बचें। बच्चों की ओर से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारियों को नए व्यापार की शुरुआत से बचना चाहिए। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा।
मूलांक 8- मूलांक 8 वाले आज धन की बचत करने में सफल रहेंगे। वर्कप्लेस पर सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। किसी के साथ इमोशनली जुड़ाव फील कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य पर नजर रखें। आर्थिक लेनदेन से बचें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। व्यापार में वृद्धि हो सकती है। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा।
मूलांक 9- मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं पर काबूर रखें। धन की स्थिति अच्छी है। सेहत का ध्यान रखें। नौकरी पेशा करने वालों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों को आज सुखद समाचार मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।