Hindi Newsधर्म न्यूज़Horscope Budh and Shukra Ast 2025 march mercury venus set these 3 lucky zodiac signs get auspicious results

होली बाद एक दिन के अंतर में अस्त हो रहे बुध-शुक्र, इन 3 राशियों का बदलेगा समय

  • Budh-Shukra Ast 2025: बुध-शुक्र होली बाद एक दिन के अंतर में अस्त होंगे। बुध-शुक्र के अस्त का प्रभाव कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है। जानें इन लकी राशियों के बारे में-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 6 March 2025 09:39 AM
share Share
Follow Us on
होली बाद एक दिन के अंतर में अस्त हो रहे बुध-शुक्र, इन 3 राशियों का बदलेगा समय

Venus-Mercury Set 2025 March 2025: होली बाद बुध व शुक्र एक दिन के अंतर में अस्त होने जा रहे हैं। बुध व शुक्र के अस्त का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ भाग्यशाली राशियों पर बुध व शुक्र अस्त का शुभ प्रभाव पड़ेगा। इन राशियों को करियर में तरक्की, व्यावसायिक उन्नति व आर्थिक सुदृढ़ता प्राप्त हो सकती है। जानें बुध-शुक्र अस्त का किन राशियों को मिलेगा लाभ-

मार्च में बुध व शुक्र कब अस्त होंगे: हिंदू पंचांग के अनुसार, शुक्र 19 मार्च 2025, बुधवार को शाम बजे अस्त होंगे। करीब 4 दिन अस्त रहने के बाद शुक्र 23 मार्च 2025, रविवार को सुबह 05 बजकर 52 मिनट पर उदित होंगे। बुध 18 मार्च 2025, मंगलवार को शाम 07 बजकर 20 मिनट पर अस्त होंगे और 21 दिन अस्त रहने के बाद 08 अप्रैल 2025, मंगलवार को सुबह 05 बजकर 04 मिनट पर उदित होंगे।

ये भी पढ़ें:होली पर कन्या राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

बुध व शुक्र अस्त का किन राशियों को फायदा-

1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए बुध व शुक्र का अस्त होना लाभकारी माना जा रहा है। इस दौरान आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा। कार्यस्थल पर तरक्की के नए अवसर मिलेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। अटके हुए कार्य पूरे होंगे। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने मार्ग से भी रुपए-पैसे आएंगे।

2. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए बुध व शुक्र का अस्त होना अनुकूल रहने वाला है। आपके जीवन की परेशानियां खत्म होंगी। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। रिश्तों में सुधार होगा। काम में मन लगेगा। आपकी मेहनत व पराक्रम रंग लाएगा। आर्थिक रूप से आप अच्छी स्थिति में रहेंगे।

ये भी पढ़ें:घर से नहीं जा रही है बीमारी, वास्तु के अनुसार करें ये 5 उपाय

3. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए बुध व शुक्र अस्त अवस्था में अच्छे परिणाम प्रदान करेंगे। धन लाभ के योग हैं। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। नौकरी पेशा करने वालों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें