Hindi Newsधर्म न्यूज़first Lunar eclipse in india on holi chandra grahan march 2025 effect on zodiac signs know grahan timing

Lunar eclipse: होली पर कन्या राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

  • Lunar eclipse in India March: होली के त्योहार पर साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, जिसके कारण सूतक काल के नियम लागू नहीं होंगे। जानें ग्रहण का किन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 6 March 2025 08:03 AM
share Share
Follow Us on
Lunar eclipse: होली पर कन्या राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

Chandra Grahan on Holi: साल का पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च 2025 को कन्या राशि में लगेगा। इस दिन होली भी है। भारत में नजर नहीं आने के कारण इस चंद्र ग्रहण का देश पर कोई धार्मिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल का पहला चंद्र ग्रहण सभी 12 राशियों पर अपना प्रभाव डालेगा। इस चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेंगे, जहां पहले से केतु विद्यमान हैं।

इस तरह से चंद्रमा और केतु की युति से ग्रहण योग का निर्माण होगा। ग्रहण योग के प्रभाव से कुछ राशि के जातकों की मानसिक चिंता बढ़ सकती है और जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता सकता है। जानें होली पर कन्या राशि में लगने वाले ग्रहण का किन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव-

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा चैलेंजिंग हो सकता है। मानसिक तनाव के साथ आर्थिक उतार-चढ़ाव भी सामने आ सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण फैसले को फिलहाल टाल दें। किसी भी नए काम की शुरुआत न करें।

ये भी पढ़ें:18 महीने बाद केतु का सिंह गोचर, इन 3 राशियों का आएगा अच्छा समय

2. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए यह समय अशुभ रहने वाला है, दरअसल चंद्रमा कर्क राशि के स्वामी हैं। आपको जीवन में आर्थिक, मानसिक व शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं।

3. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए यह समय भावनात्मक उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। फैसले लेने में दिक्कत हो सकती है। मन विचलित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। इस दौरान धैर्य से काम लें।

ये भी पढ़ें:सूर्य का मीन गोचर: 14 मार्च से इन 3 राशियों को मिलेंगे अच्छे फल

4. कन्या राशि- साल का पहला चंद्र ग्रहण कन्या राशि में ही लग रहा है। इसलिए इस राशि के जातकों को प्रतिकूल परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान किसी भी तरह से रिस्कसे बचें। बचकर समय पार करें। परिस्थितियां आपके लिए प्रतिकूल रहने वाली हैं।

चंद्र ग्रहण का समय- साल का पहला चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 09 बजकर 29 मिनट पर प्रारंभ होगा और दोपहर 03 बजकर 29 मिनट पर समाप्त होगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें