Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़horoscope Surya Gochar in leo 2024 16 august Sun Transit Rashifal lucky Zodiac sign

Sun Transit: 16 अगस्त से अपनी राशि में आ रहे सूर्य, पढ़ें राशि पर असर

Surya Gochar in leo 2024:सूर्य का राशि परिवर्तन कर्क राशि से सिंह राशि में हो रहा है, अगस्त के मध्य में सूर्य के सिंह गोचर से कई राशियों को लाभ होगा। लेकिन जिस राशि में सूर्य जा रहे हैं, उस राशि पर क्या असर होगा।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 13 Aug 2024 04:48 PM
share Share

सिंह राशि सूर्य का घर है। इसका मतलब यह है कि सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं। ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी के अनुसार इस राशि में सूर्य एक महीने के लिए रहेंगे। इसके बाद सूर्य कन्या राशि में चले जाएंगे। कन्या राशि में सूर्य की केतू के साथ युति बनेगी। क्योंकि कन्या राशि में पहले से ही केतू विराजमान हैं। 16 अगस्त शुक्रवार को शाम 7 बजे होगा। आपको बता दें कि इसका रिजल्ट हर राशि पर अलग-अलग होता है, लेकिन आपकी कुंडली के हिसाब से और आपकी कुंडली में महादशा,अंतर्दशा के हिसाब के कारण अलग-अलग प्रभाव पड़ते हैं।

सिंह के लिए क्यों खास
सबसे पहले हम बात करेंगे, सिंह राशि की जिस राशि में सूर्य जा रहे हैं। सूर्य के सिंह राशि में आने से इस राशि के लोगों की पर्सनेलिटी में अचानक बदलाव आएंगे। आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस हाई हो जाएगा, आपकी विल पॉवर भी हाई रहेगी। आप पर्सनेलिटी और ओवरऑल चीजों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। आप पहले एनर्जेटिक हो जाएंगे और आपको हर काम में पॉजिटिविटी दिखाई देगी। एक के बाद एक ये गुड चेंज आपकी लाइफ में सिंह के कारण ही हो रहे हैं। हो सकता है प्रोपफेशनल लाइफ में आप में थोड़ा घमंड भी आ जाए, लेकिन पर्सनल लाइफ में आपको ध्यान रखवा है। गुस्सा बढ़ेगा लेकिन आपको इसे कंट्रोल करना होगा।

मेष और कर्क के लिए क्यों खास
सूर्य के सिंह राशि में जाने से मेष और कर्क राशि वालों को लाभ होगा। इनकी प्रोफेशनल लाइफ में इन लोगों को सफलता मिलने वाली है। आपकी तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। कुल मिलाकर सिंह वालों को ऑत्मविश्वास और मेष और कर्क को प्रमोशन का तोहफा मिलने वाला है। इसके अलावा आपको आगे बढ़ने के मौके इस महीने में मिलेंगे। 

Disclaimer: यहां सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यह बताना जरूरी है कि लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

 

 

अगला लेखऐप पर पढ़ें