Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Shani Asta 2025 in Kumbh Rashi Saturn effect to zodiac signs

मार्च में राशि परिवर्तन से पहले फरवरी में शनि की एक और हलचल, किन राशियों पर होगा असर

मार्च में 29 तारीख को शनि मीन राशि में जा रहे हैं। ऐसे में शनि का राशि परिवर्तन होने से पहले शनि की एक और हलचल फरवरी में होने जा रही है। शनि 28 फरवरी को कुंभ राशि में रहकर अस्त हो रहे हैं। इसके बाद शनि अप्रैल में उदय होंगे।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानSun, 16 Feb 2025 10:42 AM
share Share
Follow Us on
मार्च में राशि परिवर्तन से पहले फरवरी में शनि की एक और हलचल, किन राशियों पर होगा असर

मार्च में 29 तारीख को शनि मीन राशि में जा रहे हैं। ऐसे में शनि का राशि परिवर्तन होने से पहले शनि की एक और हलचल फरवरी में होने जा रही है। शनि 28 फरवरी को कुंभ राशि में रहकर अस्त हो रहे हैं। इसके बाद शनि अप्रैल में उदय होंगे। आपको बता दें कि शनि 40 दिन के लिए अस्त हो रहे हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार शनि का तारा फरवरी 28, 2025 शुक्रवार को शाम 07:05 बजे अस्त होगा। इसके बाद यह 9 अप्रैल 9, 2025, बुधवार को 05:02 ए एम बजे उदय होगा। शनि जब उदय होगें, तो वे मीन राशि में आ चुके होंगे। शनि के अस्त होने से किन राशियों पर क्या प्रभाव होगा, यहां जानें

मिथुन राशि

शनि के अस्त होने से मिथुन और सिंह राशियों को भी दिक्कत हो सकती है। ऑफिस में भी आपको कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय कोई नया काम शुरू ना करें, तो अच्छा है। क्योंकि इस समय लाभ ना मिले, इसलिए निवेश करने से भी बचें। पारिवारिक जीवन में भी काफी हलचल देखने को मिल सकती है, इसलिए सभी परेशानियों को धैर्य के साथ हल करें, कठोर फैसला ना लें।

तुला राशि

शनि तुला राशि के लोगों के लिए नौकरी में परेशानी बनती दिख रही हैं। इस दौरान अपना काम अच्छे से करें। सभी प्रोजेक्ट को समय पर निपटाएं। जीवनसाथी और संतान की हेल्थ का ध्यान रखें। आर्थिक तौर पर जीवन सामान्य रहेगा।

ये भी पढ़ें:मीन राशि में प्रवेश करते ही शनि होंगे उदित, इन राशियों को होगा लाभ
ये भी पढ़ें:शनि, सूर्य, बुध कुंभ राशि में, 4 राशियों को होगा फायदा ही फायदा

कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी शनिदेव अस्त होंगे, तो इस राशि को ज्यादा लाभ नहीं होगा, थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है। हेल्थ का ध्यान रखें। पैसों से जुड़ा कोई काम इस समय ना करें, जिसमें रिस्क हो। इनकम कम हो सकती है और खर्च बढ़ सकता है।खानपान की आदतों में थोड़ा बदलाव करें।

इस आलेख में दी गईजानकारियों का हम दावा नहीं करते कि वो सत्य और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें