Hindi Newsधर्म न्यूज़Budh Uday 2025 Horoscope Mercury rise in Aquarius these zodiac signs will get auspicious results

बुध का शनि की कुंभ राशि में उदय: 22 फरवरी से इन 3 राशियों का आएगा अच्छा समय

  • Budh Uday in Kumbh Rashi: फरवरी में बुध शनि की कुंभ राशि में उदित होंगे। बुध के कुंभ राशि में उदित होने से कुछ राशियों को अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। जानें-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानMon, 17 Feb 2025 09:44 AM
share Share
Follow Us on
बुध का शनि की कुंभ राशि में उदय: 22 फरवरी से इन 3 राशियों का आएगा अच्छा समय

Budh Uday 2025 February: ग्रहों के राजकुमार बुध एक निश्चित में अपनी राशि, चाल व स्थिति में बदलाव करते हैं। इस समय बुध शनि की कुंभ राशि में अस्त अवस्था में हैं। बुध 20 जनवरी 2025 को अस्त हुए थे और 22 फरवरी 2025 को रात 07 बजकर 04 मिनट पर उदित होंगे। बुध करीब 34 दिन बाद उदित होने वाले हैं। बुध उदय का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियों पर बुध उदित होकर असीम कृपा बरसाएंगे। बुध उदय से इन राशियों को आर्थिक, व्यावसायिक व व्यक्तिगत जीवन में शुभ परिणाम मिलेंगे। जानें बुध उदय से किन राशियों को होगा लाभ-

मेष राशि- मेष राशि के आय व लाभ भाव में बुध उदित होंगे। इसलिए मेष राशि वालों को आय में वृद्धि मिलने के संकेत हैं। व्यावसायिक रूप से आप बेहतर स्थिति में आएंगे। सरकारी तंत्र से लाभ मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी भाग्य वर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे।

ये भी पढ़ें:17-23 फरवरी तक मेष से लेकर मीन राशि वालों की कैसी रहेगी लव लाइफ?

वृश्चिक राशि- बुध का उदय वृश्चिक राशि वालों के लिए अच्छा रहने वाला है। बुध का उदय आपकी राशि के सुख भाव में होगा। ऐसे में आपकी भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। कुटुंबों में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। कारोबारियों को विस्तार या पार्टनरशिप के नई मौके मिलेंगे। माता-पिता के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक मामलों में सफलता हासिल होगी।

कुंभ राशि- बुध ग्रह का उदय कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। बुध आपके लग्न भाव में उदित होंगे। इससे आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का भरपूर सानिध्य मिलेगा। कार्यों को कुशलता के साथ हल कर पाएंगे। आपकी स्किल बेहतर होगी। व्यापारियों के लिए समय लाभकारी रहेगा। कुछ जातकों के जीवन में नवप्रेम का आगमन होगा और कुछ का शादी-ब्याह तय हो सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें