Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Numerology 3 September 2024 Know your future by date of birth ank jyotish

अंकराशि 3 सितंबर: आज मूलांक 9 वाले अज्ञात भय से रहेंगे परेशान, पढ़ें अंकराशि भविष्यफल

  • Numerology 3 September 2024: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानMon, 2 Sep 2024 10:03 AM
share Share

Numerology Horoscope 03 September 2024: ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 03 सितंबर का दिन...

मूलांक 1: आज मूलांक 1 वालों को सकारात्मक रिजल्ट मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास भी बहुत रहेगा। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। लाभ में कमी भी आ सकती है। कारोबार में किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। वाद-विवाद से दूरी बनाएं।

मूलांक 2: आज मूलांक 2 वाले आत्मसंयत रहें। क्रोध करने से बचें, वरना विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती है। नौकरी में बदलाव की संभावना बन रही हैं। तरक्की के मौके मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक लाभ के भी मौके मिलेंगे।

मूलांक 3: आज मूलांक 3 वालों का मन प्रसन्न रहेगा। किसी कारोबारी मित्र का आना हो सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। लाभ में वृद्धि होगी। सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

मूलांक 4: आज मूलांक 4 वालों का मन परेशान रहेगा। संयत रहें। क्रोध से बचें। परिवार की सेहत के प्रति सचेत रहें। खर्चों में वृद्धि होगी। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। किसी भी तरह के रिस्क से बचें। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

मूलांक 5: आज मूलांक 5 वालों को पठन-पाठन में रुचि रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ के मौके मिलेंगे। व्यापारियों को मनमुताबिक मुनाफा हो सकता है। पिता का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। बातचीत में बैलेंस बनाए रखें।

मूलांक 6: आज मूलांक 6 वालों के मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। आय में कमी व खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। फिर भी कारोबार में लाभ के मौके मिलेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। पिता के साथ धन कमाने में सफल रहेंगे। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से बचें। 

मूलांक 7 : आज मूलांक 7 वालों का मन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा, परंतु मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबारियों को लाभ के मौके मिलेंगे। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं।

मूलांक 8 : आज मूलांक 8 वालों का मन अशांत रहेगा। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। आज आपको कड़ी मेहनत से अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 9 : आज मूलांक 9 वाले किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। संतान की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों से सद्भाव बनाकर रखें। तरक्की के योग। आय के नए सोर्स बनेंगे और पुराने से भी पैसे आएंगे। निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें