Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Mercury Venus and Mars Transit will brighten the luck of these 3 zodiac signs from 22 August 2024

बुध, शुक्र व मंगल इन राशियों के लिए शुभ, 22 अगस्त से देंगे शुभ फल

  • Mangal, Shukra and Budh Rashi Parivartan Rashifal: बुध, शुक्र व मंगल कुछ दिनों के अंतर में राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों की बदलती यह स्थिति कुछ राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। जानें बुध, शुक्र व मंगल का गोचर किन राशियों का चमकाएगा भाग्य-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानTue, 20 Aug 2024 08:48 AM
share Share

Venus, Mercury and Mars Transit 2024 August Rashifal: हर ग्रह समय-समय पर अपनी चाल में परिवर्तन करता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन या गोचर का प्रभाव मानव जीवन के साथ सभी 12 राशियों पर पड़ता है। अगस्त के आखिरी कुछ दिन ग्रह-नक्षत्रों के लिहाज से काफी शुभ माने जा रहे हैं। 22 अगस्त को ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क राशि में गोचर करेंगे। 25 अगस्त को शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। 26 अगस्त को ग्रहों के सेनापति मंगल मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे। मंगल, बुध व शुक्र मिलकर तीन राशियों की तकदीर बदलेंगे, इन राशि से जुड़े लोगों को आकस्मिक धन लाभ होगा। जानें क्या आपकी राशि भी इस लिस्ट में शामिल है-

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए मंगल, शुक्र व बुध का गोचर अत्यंत शुभ रहने वाला है। यह समय आपके लिए अच्छे रिजल्ट लेकर आएगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता मिलेगी। आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस अवधि में आपको पुराने निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है। घरेलू सुख बढ़ेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी।

2. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए मंगल, बुध व शुक्र का गोचर अत्यंत शुभ फलदायी रहने वाला है। इस अवधि में आपकी आय में इजाफा होगा। धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। नौकरी में तरक्की या पदोन्नति मिल सकती है। व्यापारियों को व्यापार में विस्तार मिलेगा। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा।

3. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए मंगल, शुक्र व बुध का गोचर बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। इस अवधि में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आपके प्रमोशन के चांस बन रहे हैं। इस अवधि में आपका कोई सपना पूरा हो सकता है। कुछ लोगों के विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें