Hindi Newsधर्म न्यूज़Horoscope Mercury retrograde in pisces 2025 meen rashi me budh vakri these 3 zodiac signs may get nagative result

Budh Vakri: 24 दिन तक मीन राशि में बुध वक्री, 7 अप्रैल तक इन 3 राशियों के लोग रहें सतर्क

  • Horoscope Mercury retrograde: बुध मीन राशि में वक्री हो चुके हैं। बुध की वक्री अवस्था का प्रभाव कुछ राशियों पर नकारात्मक पड़ेगा। जानें वक्री बुध किन राशियों पर डालेगा अशुभ प्रभाव-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानMon, 17 March 2025 11:44 AM
share Share
Follow Us on
Budh Vakri: 24 दिन तक मीन राशि में बुध वक्री, 7 अप्रैल तक इन 3 राशियों के लोग रहें सतर्क

Budh Vakri 2025: ज्योतिष शास्त्र में बुध को नौ ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। इसलिए बुध की चाल, स्थिति व राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। बुध एक तेज गति से चलने वाला ग्रह है जिसे एक राशि से दूसरी राशि में जाने में लगभग 23 दिन का समय लगता है। अब 15 मार्च 2025 को सुबह 11:54 बजे मीन राशि में वक्री हो गए हैं। 24 दिन बाद बुध 07 अप्रैल 2025 को मार्गी होंगे। मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। गुरु की राशि में बुध की वक्री चाल का असर कुछ राशियों पर सकारात्मक व कुछ राशियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। जानें वक्री बुध किन राशियों को देंगे अशुभ प्रभाव-

1. मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध पहले और चौथे भाव का स्वामी है और दसवें भाव में वक्री है। इस दौरान आपको परिवार में संपत्ति से जुड़ी परेशानियों का सामना करा पड़ सकता है। इस दौरान आपको ईगो से दूर रहना चाहिए। करियर के मोर्चे पर इस दौरान आपको नौकरी में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि काम का दबाव ज्यादा हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आपको धन हानि हो सकती है। आर्थिक लेन-देन के समय सतर्कता बरतें।

ये भी पढ़ें:चैत्र नवरात्रि 9 नहीं बल्कि 8 दिन के होंगे, जानें कलश स्थापना मुहूर्त व कैलेंडर

2. सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और ग्यारहवें घर का स्वामी है और आठवें भाव में वक्री हैं। इसके कारण आपको परिवार में कुछ परेशानी और आपसी समझ की कमी देखने को मिल सकती है। करियर के मोर्चे पर आपको अपने सीनियर्स के साथ विवादों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक मोर्चे पर खर्चों में वृद्धि का सामना करना पड़ सकता है, जिसे आपके लिए मैनेज करना मुश्किल होगा।

3. तुला राशि- तुला राशि के जातकों के लिए, बुध नौवें और बारहवें भाव का स्वामी है और बुध छठे भाव में वक्री हुए हैं। मीन राशि में बुध के इस वक्री होने के दौरान आपको भाग्य की कमी का सामना करना पड़ सकता है। प्रयासों का उचित परिणाम प्राप्त नहीं होगा। करियर के मोर्चे पर वर्तमान नौकरी में संतुष्टि की कमी के कारण आप नौकरी बदल सकते हैं। काम का दबाव बढ़ सकता है। व्यापारिक मोर्चे पर आपको कॉम्पिटिशन का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक रूप से स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रहेगी। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी।

ये भी पढ़ें:शीतला अष्टमी व्रत कब रखा जाएगा? जानें पंडित जी से व्रत का फल व विधि

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें