हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि जिस घर में वास्तु दोष नहीं होता है, वहां पर सुख-शांति व खुशहाली बनी रहती है। वास्तु एक्सपर्ट की मानें तो नया घर खरीदते समय कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। कहते हैं कि इन वास्तु नियमों का ध्यान रखने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। जानें वास्तु के अनुसार, नया घर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-
घर खरीदते समय टॉयलेट की दिशा का ध्यान रखें। वास्तु के अनुसार, पश्चिम दिशा में टॉयलेट होना सही रहता है। अलग जगह पर टॉयलेट होने पर वास्तु दोष का कारण बनता है।
वास्तु के अनुसार, घर खरीदते समय किचन यानी रसोई का खास ख्याल रखना चाहिए। किचन का दक्षिण-पूर्व दिशा में होना अत्यंत शुभ माना गया है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार के सामने किसी पेड़, टंकी या नल का होना शुभ नहीं होता है। कहा जाता है कि ऐसी जगहों पर घर खरीदने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार नहीं होता है।
नया घर खरीदते समय पूजा स्थल का भी ध्यान रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, पूजा घर उत्तर पूर्व दिशा में शुभ माना गया है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, उत्तर दिशा में धन के देवता भगवान कुबेर का वास माना गया है।
वास्तु के अनुसार घर हमेशा ऐसी जगह पर खरीदना चाहिए जहां पर सूर्य की रोशनी का प्रवेश हो सके। सूर्य की रोशनी न मिलने वाली जगह पर घर खरीदने से बचना चाहिए।